ePaper

Bhagalpur news युवाओं के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद विषय पर कार्यशाला

Updated at : 12 Jan 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news युवाओं के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद विषय पर कार्यशाला

एसएसवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी शाखा, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यशाला हुई

विज्ञापन

शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय कहलगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 01 व 02 तथा विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी शाखा, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर युवाओं के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद विषय पर कार्यशाला हुई. अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ मिहिर मोहन मिश्र सुमन ने की. पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ राघवेंद्र नारायण आर्य व अतिथि विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी शाखा भागलपुर के कमलकांत थे. विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी शाखा कहलगांव के संयोजक रणधीर चौधरी, डॉ अजय कुमार, उमाशंकर पासवान, शिक्षक अनादि प्रसाद सिंह, नमन कुमार, डॉ कीर्ति वर्धन गौतम, डॉ संतोष कुमार, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, शेखर सुमन, डॉ सुबोध कुमार, डॉ तस्लीम आरिफ, डॉ मधुकर दीक्षित, डॉ आनंद सौमित्रा,डॉ रामजी पासवान, डॉ शंकर कुमार पांडे, डॉ सितारे हिंद, डॉ प्रियंका कुमारी व शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया. स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता हुई. निबंध का विषय विवेकानंद जी का दर्शन व सर्वधर्म समभाव है. विजेता प्रथम स्थान पूजा कुमारी, द्वितीय स्थान कायनात खानम, तृतीय स्थान निशा सोनी व सोनिका संयुक्त रूप से प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में विजेता प्रथम प्रवीण कुमार, द्वितीय सपना कुमारी और तृतीय सोनिका ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक सौरभ नीतीश, अंकुर, जय मेजर, वर्षा, तन्नू, पूजा, अनु, आयुषी, राणा कायनात, साधना, पूजा, अंकित, वर्षा, मशुक राजा, समीर, भाग्यश्री, प्रीति, अनुराधा, सुषमा उपस्थित थी. जीबी कॉलेज नवगछिया में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया नवगछिया. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जीबी कॉलेज नवगछिया की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ शिव शंकर मंडल की अध्यक्षता व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ उषा शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत से किया गया. प्रभारी प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को डॉ मनोज कुमार, डॉ फिरोज अहमद, डॉ शायन जामा, प्रो बिंदेश्वरी सिंह ने संबोधित किया. छोटू कुमार ने मंच संचालन किया व राष्ट्रभक्ति गीत गाया गया. इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छोटू कुमार प्रथम और दिवाकर द्वितीय रहे. भाषण प्रतियोगिता में गुलशन कुमार ने प्रथम, संकेत कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ उषा शर्मा ने किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ. कार्यक्रम में डॉ राजकुमार, डॉ चंदा कुमारी,डॉ ममता, प्रो राजीव,ओम शंकर, गौरव हुजैफा, सोनू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन