पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला ने खाया जहर, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2024 10:26 PM
पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला ने खाया जहर, मौत
कजरैली थाना क्षेत्र के सौखड़ गांव में रहने वाले ज्योतिष ठाकुर की पत्नी मंजू देवी (30) की मौत जहर खाने से हो गयी. सोमवार देर शाम जहर खाने के बाद परिवार के लोग उसे नाजुक स्थिति में मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा मौत की जानकारी दिये जाने के बाद बरारी पुलिस ने मृतका के भाई बबलू ठाकुर का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के पति ज्योतिष ठाकुर ने बताया कि सोमवार दोपहर में उनके और उनकी पत्नी मंजू देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की थी. इसके बाद वह घर से निकल गये थे. वापस आने पर उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी ने घर में रखी सब्जी सफाई करने वाली कीटनाशक दवा खा ली है और उल्टियां कर रही है. इसके बाद वे लोग उसे लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे थे. मृतका के भाई बबलू ठाकुर ने बताया कि मृतका का मायका शाहकुंड के हरनथ गांव में है. वह भागलपुर में कटहलबाड़ी में एक सैलून में चलाते हैं. उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद उनके बहनोई ने उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी थी. मौत हो जाने के बाद देर शाम करीब साढ़े सात बजे उन लोगों को जानकारी दी गयी. अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था. शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी. शादी से उन्हें चार छोटे बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी 11 साल की बेटी है. सबसे छोटा दो साल का बेटा है. बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने अपने बहनोई पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










