ePaper

परीक्षा सेंटर के बाहर में दो परीक्षार्थी भिड़े

Updated at : 03 Jun 2024 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा सेंटर के बाहर में दो परीक्षार्थी भिड़े

विवि में पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा सोमवार को एक दर्जन से अधिक पीजी सेंटर पर चल रही. इस दौरान पीजी संस्कृत विभाग सेंटर के बाहर दो छात्र आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

विवि में पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा सोमवार को एक दर्जन से अधिक पीजी सेंटर पर चल रही. इस दौरान पीजी संस्कृत विभाग सेंटर के बाहर दो छात्र आपस में भिड़ गये. दोनों के बीच मारपीट हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र पीजी मैथिली विभाग के थे, जो संस्कृत विभाग के सेंटर पर परीक्षा दे रहे हैं. घटना की जानकारी केंद्राधीक्षक ने मैथिली विभाग के हेड को दी है. हालांकि, किसी भी ओर से पुलिस से शिकायत नहीं की गयी है. परीक्षा देकर निकले कुछ छात्रों ने कहा कि परीक्षा के क्रम में एक छात्र को वीक्षक ने नकल के आरोप में पकड़ लिया. लेकिन एक अन्य छात्र पर वीक्षक की नजर नहीं गयी. परीक्षा समाप्त होने के बाद पड़काया छात्र ने दूसरे छात्र पर आरोप लगाया कि उसी ने नकल के आरोप में पकड़ाया है. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. दोनों के बीच मारपीट हो गया. हालांकि छात्रों के बीच मारपीट के पीछे प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा रही. उधर, मैथिली विभाग के हेड प्रो रामसेवक सिंह ने कहा कि घटना को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गयी है. मामले में लिखित शिकायत तक भी नहीं किया है. घटना घटी है तो केंद्राधीक्षक को एक्शन लेना चाहिए था. नकल करने वाले छात्र को निष्कासित कर सकते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन