Bhagalpur Weather: भागलपुर में मौसम रहा साफ, खिली धूप में मनी मकर संक्रांति, शाम ढलते शुरू हुआ ठंड

Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur Weather: भागलपुर में आज का मौसम कैसा रहा. मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहा. आइए जानते है भागलपुर का मौसम के बारे में…

विज्ञापन

Bhagalpur Weather: सूर्य के उत्तरायण होना ठंड की विदाई की शुरुआत मानी जाती है. भागलपुर में मकर संक्रांति के दिन मौसम भी साफ रहा. तड़के सुबह की कनकनी के बाद धूप खिलने से लोगों को गंगा स्नान आदि अनुष्ठान को पूरा करने में सहूलियत हुई. दिन का मौसम साफ रहा. सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री व दोपहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा. शाम ढलते ही ठंड का असर शुरू हो गया, जो सुबह तक जारी रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिली धूप में मनी मकर संक्रांति

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15-19 जनवरी के बीच दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 88-94 प्रतिशत तक रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 5-9 किमी प्रति घंटा की गति से पछिया हवा चलेगी.

सरसों की फसल में लाही कीट का प्रकोप

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अरहर की फसल में इस कीट से बचाव के लिए करताप हाईड्रोक्लोराइड दवा 1.5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें. सरसों की फसल में लाही कीट की नियमित रूप से निगरानी करें. इस कीट से बचाव के लिए डाईमेथोएट 30 ईसी दवा का एक मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल कर छिड़काव करें. सब्जियों में निकाई-गुड़ाई करें.

Also Read: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में रास्ता दिखा रहा 50 हजार QR कोड, डुबकी लगाने वालों पर है 300 गोताखोरों की नजर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन