Bhagalpur: थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अनैतिक कार्य, ऐसे हुआ खुलासा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Dec 2024 9:48 PM
Bhagalpur: भागलपुर जिले में एक थाना से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर रेस्टोरेंट की आड़ में अनैतिक कार्य किया जा रहा था.
Bhagalpur: भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर रेस्टोरेंट की आड़ में चलाये जा रहे अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा किया. पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद मिले निर्देश के आधार पर रेस्टोरेंट में बने केबिनों से संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए 7 लड़के और पांच लड़कियों को बुधवार देर शाम पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. वहीं मामले में रेस्टोरेंट से पकड़े गये चार कर्मियों में से दो नाबालिग निकला. रेस्टोरेंट के दोनों संचालक मौके से फरार हो गये.
डीएसपी रैंक के पदाधिकारी करेंगे जांच
पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर प्लान बी कैफे सह टी प्वाइंट नामक रेस्टोरेंट के संचालक गौतम सिंह और राहुल गोस्वामी के साथ रेस्टोरेंट के कर्मी रूपेश, गौरव सहित दो नाबालिग कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है. हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज राउत के लिखित आवेदन पर मामले में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. जिसकी जांच और अनुसंधान डीएसपी रैंक के पदाधिकारी करेंगे.

वज्र दल के जवानों ने रेस्टोरेंट में की छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से चल रहे इस रेस्टोरेंट में अचानक लड़के-लड़कियों की भीड़ पहुंचने लगी थी. रेस्टोरेंट की आड़ में चलाये जा रहे गलत कार्य की जानकारी सिटी एसपी को दी गयी. जिसके बाद सिटी एसपी ने बिना थाना को सूचित किये ही वज्र दल के महिला और पुरुष जवानों के साथ मंगलवार शाम रेस्टोरेंट में छापेमारी की. रेस्टोरेंट में बने केबिनों से पांच लड़कियों और सात लड़कों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. जबकि मौके से रेस्टोरेंट के चार कर्मी जिसमें दो नाबालिग थे उन्हें भी हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में कई खुलासे हुए
मंगलवार से बुधवार तक पकड़े गए लड़के-लड़कियों और कर्मियों से चली लंबी पूछताछ में कई खुलासे हुए. इसमें पता चला कि रेस्टोरेंट के पहले तल पर मौजूद रेस्टोरेंट के भीतर कई केबिन बनाये गये थे. जहां लड़के-लड़कियों और प्रेमी जोड़ों को 400 से 500 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से उपलब्ध कराया जाता था. उक्त केबिन में कई गलत कार्य भी किये जाते थे. रेस्टोरेंट के नाम पर महज चाय-कॉफी और रोल आदि उपलब्ध कराया जाता था. पुलिस मामले में इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रेस्टोरेंट संचालकों के द्वारा केबिन में लड़कियां भी उपलब्ध करायी जाती थी या नहीं. मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद रेस्टोरेंट को सील कर दिया है. इधर मामले में पूछताछ के लिए मकान मालिक से भी पूछताछ कर सकती है.
इसे भी पढ़ें: Patna-Aurangabad NH पर कई महीनों से हो रही थी वसूली, ऐसे हुआ खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










