नाव पलटते ही तेज धार में बहे 21 मजदूर, SDRF ने 19 को बचाया, 2 की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

SDRF की रेस्क्यू टीम ने 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

भागलपुर में जल संसाधन विभाग की नाव गंगा की तेज धार में पलट गई, जिससे 21 मजदूर बह गए. SDRF की टीम ने 19 को सुरक्षित बचा लिया है, लेकिन दो मजदूर अभी भी लापता हैं. बचाव कार्य जारी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Boat Accident: भागलपुर/नवगछिया में बुधवार की दोपहर गंगा के तेज जलप्रवाह के बीच जल संसाधन विभाग की नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव पर सवार 21 मजदूर अचानक तेज धार की चपेट में आकर बह गये. हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल सक्रिय हो गया. SDRF की टीम ने तेजी से सर्च ऑपरेशन शुरू कर 19 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि हादसे के बाद दो मजदूर अब भी लापता हैं. उनकी तलाश के लिए SDRF की टीम लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है. जिला प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाये हुए है.

दोपहर 2:30 बजे पलटी WRD की नाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 2:30 बजे राहत एवं बचाव कार्य के दौरान जल संसाधन विभाग यानी WRD की एक नाव पलट गयी.

नाव पर कुल 21 मजदूर सवार थे. नाव के पलटते ही तेज जलप्रवाह के कारण मजदूर पानी में बहने लगे. अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.

हादसे की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और बचाव दल को दी गयी.

सूचना मिलते ही SDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम ने बिना देर किये राहत और बचाव अभियान शुरू किया. तेज जलधारा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

SDRF की सक्रियता और सतर्कता के चलते 19 मजदूरों को सुरक्षित खोजकर पानी से बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू किये गये मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

हादसे के बाद प्रशासन की प्राथमिकता लापता मजदूरों को जल्द से जल्द तलाशना है.

डीएम बोलीं- लाइफ जैकेट नहीं पहनना बड़ी चूक, ठेकेदारों पर होगी FIR

डीएम अलंका पांडे ने बताया, "नाव में 21 लोग सवार थे. मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने उनमें से 19 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया है. दो लोग अभी भी लापता हैं और एसडीआरएफ टीम उनकी तलाश कर रही है... ऐसा लगता है कि नदी में भंवर बनने के कारण नाव पलट गई. लाइफ जैकेट पहनने के निर्देश का पालन न करने में चूक हुई. वेंडरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी. जिन ठेकेदारों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना था, वे सिकंदर मंडल और बादल मंडल हैं. नावों से काम रोक दिया गया है. ट्रैक्टरों की मदद से सुरक्षा कार्य जारी रहेगा."


दो मजदूर अब भी लापता, नाम जारी

नाव हादसे के बाद दो मजदूरों का अब तक पता नहीं चल सका है. प्रशासन की ओर से दोनों की पहचान जारी की गयी है.

बादल मंडल, पिता सिकंदर मंडल, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी लोदीपुर, थाना खरिक.

दूसरे लापता मजदूर की पहचान सिकंदर मंडल, पिता स्वर्गीय योगेश्वर मंडल, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी सिमरिया, थाना रंगरा के रूप में हुई है.

दोनों की तलाश के लिए SDRF की टीम लगातार नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है.

तेज जलप्रवाह के बीच जारी है तलाश

मौके की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं. तेज जलप्रवाह के बीच लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है. बचाव दल लगातार संभावित स्थानों पर सर्च कर रहा है.

प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. संबंधित अधिकारियों और बचाव दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

Bhagalpur Boat Accident: प्रशासन की नजर, राहत-बचाव कार्य जारी

जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रख रहा है. अधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है.

फिलहाल प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है. सबसे बड़ी चुनौती अब लापता दोनों मजदूरों को सुरक्षित तलाशना है. SDRF की टीम लगातार अभियान में जुटी हुई है.

Also Read: भागलपुर: नवगछिया के राघोपुर में 22 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 20 का रेस्क्यू; 2 की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Also Read: नेपाल में बाढ़ से बिहार में दहशत, अमित शाह ने किया सम्राट चौधरी को फोन, मांगी पूरी जानकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन