ePaper

bhagalpur news. आज भगवान शंकर बनेंगे दूल्हा, तो भूत-पिशाच बराती

Updated at : 14 Feb 2026 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. आज भगवान शंकर बनेंगे दूल्हा, तो भूत-पिशाच बराती

जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में रविवार को महाशिवरात्रि का आयोजन धूमधाम से होगा. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान शिव व पार्वती का विवाह उत्सव होगा.

विज्ञापन

जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में रविवार को महाशिवरात्रि का आयोजन धूमधाम से होगा. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी भगवान शिव व पार्वती का विवाह उत्सव होगा. विवाह उत्सव से पहले बरात निकाली जायेगी, जिसमें भूत-पिशाच की झांकी सजायी जायेगी. इसे लेकर सभी शिवालयों और मंदिरों में सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिवालयों में दिखने लगा उत्सवी माहौल सभी शिवालय में उत्सवी माहौल दिखने लगा. महाशिवरात्रि को लेकर भक्त उत्साहित दिख रहे हैं. प्राचीन बूढ़ानाथ मंदिर में आधुनिक सजावट की गयी है. मंदिर में नये मार्बल भी लगाये गये. मंदिर के हर प्रशाल को फूल-पत्तियों से सजाया गया है. वहीं आदमपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर को सजावटी टुन्नी बल्व, मार्ग को ट्यूब लाइट व गेट झालर से सजाया गया है. मंदिर के मुख्य द्वार को चतुर्भुज द्वार का स्वरूप दिया गया है. वहीं अंदर के द्वार पर भव्य शाही दरबार सा दृश्य तैयार किया गया है. ऊपर पर प्रस्तावित त्रिपुर सुंदरी के दरबार को सजाया गया. दुग्धेश्वर नाथ, कूपेश्वर नाथ, गोपेश्वर नाथ, भूतनाथ, शैलेश्वर नाथ, मनसकामना नाथ आदि शिव मंदिरों में भव्य सजावट की गयी है. कहीं भजन संध्या, कहीं 24 घंटे का महामृत्युंजय हवन जाप बूढ़ानाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ-साथ विवाह कार्यक्रम होगा. प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने बताया कि स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा. शिव-शक्ति मंदिर में इसी दिन प्रात: चार बजे से श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक होगा. संध्या में भव्य शृंगारी व महाआरती का आयोजन होगा. शिवशक्ति मंदिर में 24 घंटे का महामृत्युंजय हवन जाप होगा. रात्रि में रुद्राभिषेक व शिव विवाह का आयोजन होगा. कोतवाली स्थित कुपेश्वर नाथ मंदिर में एक क्विंटल ईख के रस, 51 किलो दूध, 21 किलो दही, 11 किलो शहद से बाबा का रूद्राभिषेक व पूजन होगा. इसके अलावा इसी मंदिर से हर दिल समिति की ओर से भगवान शिव की बरात निकाली जायेगी. इसके बाद प्रसाद बांटा जायेगा. सार्वजनिक बाबा वेलानाथ महादेव मंदिर समिति की ओर से सालेहपुर स्थित महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का आयोजन किया जायेगा. इधर शिव पार्वती मंदिर विकास समिति की ओर से बसंतपुर में भी महाशिवरात्रि का आयोजन किया जायेगा. पुल घाट से बड़ गाछ चौक तक बरात शोभायात्रा निकाली जायेगी. कुतुबगंज स्थित महादेव तालाब मंदिर में महाशिवरात्रि होगी. गाजे-बाजे के साथ बरात निकाली जायेगी, जो कमलनगर, रामनगर कॉलोनी, मानिकपुर होते हुए मंदिर में पूरी होगी. बॉक्स मैटर फोटो नंबर : मनोज एक दिल समिति का होगा 98वां आयोजन, घुड़सवार व बैलगाड़ी के साथ निकलेगी बरात एक दिल समिति की ओर से 15 फरवरी को चुनिहारी टोला स्थित राणी सती मंदिर से बाबा भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली जायेगी. आयोजक मंडल के संरक्षक मुरली शर्मा ने बताया कि इस बार आयोजन का 98वां साल है. ऐसे में रविवार को बरात में बंगाल की ढाकी, झारखंड की संथाली ग्रुप समेत देश के विभिन्न हिस्सों के ग्रुप की ओर से झांकी निकाली जायेगी. रात्रि आठ बजे जयमाल कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा. मीडिया प्रभारी रोहित चाैधरी व कन्हैया शर्मा ने बताया बरात में 20 घोड़े, अलग-अलग गाजे-बाजे, जिसमें बैंड पार्टी, भांगड़ा, पांच बैलगाड़ी के साथ गणेश जी, पार्वती, शिव जी की प्रतिमा, भूत बंगला, नटराज, लक्ष्मी-नारायण एवं भगवान श्रीराम की झांकी सजायी जायेगी. बरात शाम पांच बजे मंदिर परिसर से निकल कर पूरे शहर में भ्रमण करेगी. इसके अलावा एक से एक झांकी प्रस्तुत की जायेगी. बरात में भूत-पिशाच की भी झांकी निकाली जायेगी. इस मौके पर अध्यक्ष सौरभ जोशी, आदित्य शर्मा, साकेत शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, विशाल बाजोरिया, मयंक अग्रवाल, रोहित खेतान, धनंजय प्रसाद, रोहित शर्मा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन