Bhagalpur News: जलापूर्ति की नहीं रहेगी समस्या, हर घर नल-जल की मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

जलापूर्ति की नहीं रहेगी समस्या, हर घर नल-जल की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन

– नप के एक से 28 वार्ड में 48 नल-जल यूनिट है कार्यरत- मुख्य पार्षद ने लिया जायजा, संवेदक को कई निर्देश

प्रतिनिधि, सुलतानगंज

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक से 28 तक में 48 यूनिट नल-जल के कार्यरत हैं. 28 पियाऊ हैं. हर घर नल-जल की सुविधा लोगों को सुलभ रूप से मिले, इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन गंभीर है. पेयजलापूर्ति की समस्या लोगों को उत्पन्न होने की सूचना पर गुरुवार को नप के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने कनीय अभियंता और सशक्त स्थाई समिति सदस्य के साथ वार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान बताया गया कि कई वार्ड में नाली से होते हुए पाइपलाइन ले जाया गया है. जिससे नाला की भी गंदगी जाने की आशंका पाइप लाइन में है. जिसको देखते हुए मुख्य पार्षद ने तत्काल संवेदक को निर्देशित किया है.

कई जगह नल में नहीं मिला टोटी, बर्बाद हो रहा था पानी

मुख्य पार्षद के निरीक्षण के दौरान कई वार्ड में नल का पानी बिना टोटी के बर्बाद हो रहा था. बताया गया कि हजारों लीटर पानी पूरे नगर परिषद क्षेत्र में हर दिन बर्बाद हो जाता है. इसे देखते हुए नल में टोटी लगाने का निर्देश पलंबर मिस्त्री को दिया गया. एक सप्ताह के अंदर कहीं भी टोटी के बिना नल नहीं रहे. पाइप से पेय जलापूर्ति बर्बाद नहीं हो. इसका गंभीरता से पालन करने की बात कही. संबंधित नल-जल यूनिट के लॉगबुक का भी मुख्य पार्षद ने अवलोकन किया. वार्ड दो में नल-जल की समस्या को दूर करते हुए जलापूर्ति बहाल की गयी है.

एनएच 80 निर्माण से नगर की पाइप जगह-जगह क्षतिग्रस्त

मुख्य पार्षद ने बताया कि एनएच 80 निर्माण से नगर परिषद क्षेत्र के नल-जल की पाइप क्षतिग्रस्त है. कार्यपालक अभियंता से दुरुस्त कराने की मांग की गयी है. ताकि वार्ड के लोग पेयजल से वंचित नहीं रहें. उन्होंने बताया कि नल-जल योजना के तहत कितने लाभुकों को लाभ मिल रहा है. इसका सर्वे करने का निर्देश संबंधित तहसीलदार, योजना सहायक व कनीय अभियंता को दिया गया है. मौके पर कनीय अभियंता घनश्याम सिंह, पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय कुमार चौधरी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन