Bhagalpur news राम नाम की महिमा अपरंपार : स्वामी आगमानंद महाराज

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news राम नाम की महिमा अपरंपार : स्वामी आगमानंद महाराज

शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज ने श्रीराम कथा से भक्तों को अवगत कराया.

विज्ञापन

गोपालपुर सैदपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में नव निर्मित मनोकामना शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज ने श्रीराम कथा से भक्तों को अवगत कराया. इसके पूर्व कथा का महत्व, गुरु वंदना और गणेश वंदना के साथ मंगलाचरण किया गया. उन्होंने बताया कि राम कथा की शुरुआत शिव-पार्वती संवाद या राम नाम के महात्म्य से किया जाता है. राम का नाम अविनाशी है. राम कथा जीवन के सभी दुखों को दूर कर आनंद प्रदान करती है. राम नाम को संसार का आधार और कल्याणकारी संतों ने बताया है. जीवन में राम कथा उतार कर मन को अयोध्या बनाने और रामराज की स्थापना का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा बड़ी न्यारी है. राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं. भगवान शंकर भी राम नाम का जप करते हैं. घर में बालक के जन्म पर भी राम नाम का सोहर गाया जाता है. विवाह के पवित्र मौके पर श्रीराम विवाह के मंगल गीत गाये जाते हैं. मृत्यु होने पर श्मशान घाट जाते समय भी राम निम सत्य बोला जाता है. उन्होंने कहा कि जगत में राम ही सब कुछ हैं. राम के सिवा कुछ नहीं है. श्रीराम ने अपने माता-पिता के आज्ञा का पालन कर राजपाट त्याग वन जाना स्वीकार किया. मौके पर ग्रामीणों में उत्साह व गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा है.

मनोकामना शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शुरू

सैदपुर दुर्गा स्थान में नव निर्मित मनोकामना शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार से बुधवार को शुरु हुआ. मंगलवार को विशाल कलश शोभायात्रा स्वामी आगमानंद जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गयी. ग्रामीण सह मुख्य यजमान महेश कुंवर ने बताया कि 29 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान के द्वारा निर्धारित तिथि में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है.

रामकथा प्रवचन से भक्तिभाव में डूबा क्षेत्र

सोनवर्षा पंचायत स्थित हाईस्कूल सोनवर्षा के मैदान में आयोजित पांच दिवसीय रामकथा प्रवचन का पूरे श्रद्धा और उल्लास से जारी है. रामकथा प्रवचन में उत्तर प्रदेश गोरखपुर से पधारी कथावाचिका विजयालक्ष्मी तथा अयोध्या से आये कथावाचक पंडित मनोज मिश्र के ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचनों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है. बुधवार को रामकथा प्रवचन का शुभारंभ रविशंकर चौधरी के मंगलाचरण से हुआ. ग्रामीण गणमान्यों ने मंच पर कथावाचकों का अभिनंदन किया. व्यवस्था में जुटे कमेटी सदस्य जीवन चौधरी, राजेश कुमार, नाथो राय, पप्पू राय सहित अन्य लोगों ने बताया कि रामकथा प्रवचन का समापन शुक्रवार को होगा. टीएमबीयू के पूर्व कुलपति सह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो डाॅ अवधकिशोर राय, संयोजक अजय उर्फ लाली कुंवर, सचिव निरंजन उर्फ पप्पू कुंवर तथा कोषाध्यक्ष समरेंद्र कुंवर, संजय कुंवर और सुनील चौधरी के नेतृत्व और संयोजन में रामकथा प्रवचन का सफल आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन