bhagalpur news. युवती और छात्र ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है

विज्ञापन

शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है. एक छात्र व एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस की तत्परता से समय रहते दोनों को गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

पहला मामला तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज स्थित एक निजी लॉज का है, जहां सुपौल जिला के रहने वाले अनुराग मानस (20) लॉज में रहकर पढ़ाई करता था. बताया जा रहा है कि छात्र ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया. उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. लॉज में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तातारपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में छात्र को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी. तातारपुर थानाध्यक्ष रवि ने बताया कि छात्र को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने किन कारणाें से जहरीला पदार्थ खाया है.

वहीं दूसरा मामला सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के समीप एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. युवती की हालत बिगड़ता देख आसपास के लोगों ने तुरंत 112 पुलिस टीम को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को गंभीर हालत में परिजनों के सहयोग से जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले में परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया. पुलिस का कहना है कि युवती की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जायेगी, ताकि आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह सामने आ सके. पुलिस लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी में आत्मघाती कदम उठाने के बजाय परिव���र या प्रशासन से मदद लें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन