Bhagalpur news अनुमंडल अस्पताल का एनक्वास टीम ने किया निरीक्षण

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 29 Jan 2026 11:55 PM

विज्ञापन

अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत दो दिवसीय निरीक्षण गुरुवार से शुरू हुआ.

विज्ञापन

अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत दो दिवसीय निरीक्षण गुरुवार से शुरू हुआ. एनक्वास टीम में शामिल डॉ सुमित कुमार सरकार व डॉ प्रियंका कुमारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), कार्यालय, दवा भंडार सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया. निरीक्षण में टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, स्टाफ के व्यवहार एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. टीम ने सेवाओं की गुणवत्ता, रिकॉर्ड संधारण, संक्रमण नियंत्रण, बायो-मेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित कई बिंदुओं की बारीकी से समीक्षा की. उपाधीक्षक पिंकेश कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे. उन्होंने टीम को अस्पताल की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों एवं चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी. एनक्वास टीम के सदस्य ने बताया कि कुल सात विभागों का मूल्यांकन करना है, जिनमें से पांच विभागों का निरीक्षण गुरुवार को पूरा कर लिया गया है. शेष विभागों का निरीक्षण शुक्रवार को किया जायेगा.निरीक्षण के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कुछ कमियां सामने आयी हैं, जिन पर सुधार की आवश्यकता है. एनक्वास निरीक्षण को लेकर उम्मीद जतायी जा रही है कि निरीक्षण के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार किया जायेगा.

संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा की मौत, हत्या का आरोप

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है. मृतका मुरली के पवन सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी है. वह कक्षा 10 में पढ़ती है. पुष्पा पढ़ाई में सामान्य छात्रा थी. रोज की तरह ट्यूशन जाने की तैयारी कर रही थी. छात्रा के फांसी लगाने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ऋषिकेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही परिजन वहां से निकल गये, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया. पिता पंकज सिंह ने अपने ही भाई रमण सिंह व उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. पवन सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह भाई से झगड़ा हुआ था. भाई व उसकी पत्नी ने मिलकर मेरी पुत्री को छत के पिलर में फांसी का फंदा बना कर लटका दिया है. घटना के समय परिवार के लोग भूसा लाने गये थे. पुष्पा ट्यूशन जा रही थी. सूचना मिलने पर रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आयी. पुलिस ने मृतका के माता-पिता से पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. थाना प्रभारी विश्वबंधु कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन