Bhagalpur news उमावि पूर्वी भिट्ठा का जल्द बनेगा भवन

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 12 Feb 2026 1:13 AM

विज्ञापन

गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रंगरा प्रखंड के मवि रंगरा की चहारदीवारी नहीं रहने का मामला विस में उठाते हुए कहा है कि चहारदीवारी नहीं रहने से असामाजिक तत्वों एवं पशुओं की आवाजाही से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने रंगरा प्रखंड के मवि रंगरा की चहारदीवारी नहीं रहने का मामला विस में उठाते हुए कहा है कि चहारदीवारी नहीं रहने से असामाजिक तत्वों एवं पशुओं की आवाजाही से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. सरकार ने छह माह में चहारदीवारी का काम पूरा करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने इस्माईपुर प्रखंड के 519 टोला के इस्माइलपुर प्रखंड उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भवन व चहारदीवारी का निर्माण नहीं होने का प्रश्न सरकार के समक्ष रखा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि छह माह में उक्त विद्यालय की चहारदीवारी व भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय दो कमरे में संचालित हो रहा है. उच्च माध्यमिक विधायक पूर्वी भिट्ठा के भवन का निर्माण बीएसईआईडीसी पटना की ओर से एसएसएस मॉडल से होना है. उक्त विद्यालय की चहारदीवारी व भवन निर्माण के कार्य को लेकर प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है. जल्द ही कार्य की स्वीकृति देकर छह माह में कार्य पूरा किया जायेगा. विद्यालय के भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने से गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधायक को भाजपा नेता गुलाबी सिंह, गुलशन मंडल, अजित सिंह, दीपक ठाकुर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के प्रति जिस तरह से विधायक गंभीर हैं, उससे विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा में व्यापक सुधार होगा. विधायक ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में सभी स्कूलों की चहारदीवारी और जर्जर भवन के जगह नया भवन बनाने का प्रयास जारी रहेगा. विद्यालय में पठन पाठन सुचारू ढंग से चलना चाहिए. विद्यालय में जहां शिक्षक की कमी है उसको भी पूरा कराया जायेगा.

महिला व बालिका विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में बालिकाओं की समान भागीदारी और प्रोत्साहन को बढ़ावा देना था. प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने भारत की महिला वैज्ञानिकों के प्रेरणादायक जीवन और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की. प्रधानाध्यापक ने कहा कि छात्राओं को इन वैज्ञानिकों को अपना आदर्श मानते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयारी करनी चाहिए. बताया कि सरकार द्वारा बालिकाओं को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक, अटल टिंकरिंग लैब और विज्ञान ज्योति योजना जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही है. कार्यक्रम में विज्ञान शिक्षिका शाहिना खातून, वीणा कुमारी और प्रीति कुमारी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन