फाइन लगाने पर बाइक चालक ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

फाइन लगाने पर बाइक चालक ने किया हंगामा

विज्ञापन

भागलपुर : एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को शहर भर में बाइक की सघन जांच की गयी. घंटाघर चौक, खलीफाबाग चौक, लोहिया पुल, बड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने मुख्य सड़क आदि जगहों पर जांच को लेकर अभियान चलाया गया. बाइक के कागजात में कमी मिलने व हलमेट नहीं पहनने पर बाइक चालकों को फाइन लगाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने मुख्य सड़क पर बाइक जांच के दौरान कुछ युवक ने जोगसर पुलिस के सामने हंगामा किया. बाइक के कागजात में कुछ कमी पाने पर फाइन लगाया गया. इसे लेकर युवक हंगामा करने लगे.

फाइन देने से इंकार कर रहे थे. पुलिस के समझाने के बाद भी युवक ने फाइन नहीं दिया. लिहाजा पुलिस ने बाइक जब्त कर थाना भेज दिया. पुलिस से बचने के लिए बाइक चालक शहर की गली से निकल रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन