Bhagalpur News: मुंदीचक में टोटो पलटने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मुंदीचक में टोटो पलटने से किशोर की मौत

विज्ञापन

तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक में मिनी मार्केट के पास एक टोटो पलटने से चालक का सहयोगी सच्चिदानंदनगर निवासी रामखेलावन मंडल के पुत्र 15 वर्षीय दिलीप कुमार उर्फ दिलो की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दिलीप कुमार को इलाज के लिए उसी टोटो से जेएलएनएमसीएच मायागंज भेजा. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. जानकारी मिली है कि टोटो विकास कुमार नाम के व्यक्ति का है, जिसे रूदल कुमार चला रहा था. परिजनों ने बताया कि शनिवार को दिलीप कुमार भी रूदल मंडल के साथ टोटो पर गया था.

सड़क पर गड्ढे के कारण टोटो पलटने की चर्चा

जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त टोटो पर चार लोग सवार थे. टोटो पलटने के तुरंत बाद सभी यात्री समेत चालक बाहर निकले. सभी को आंशिक चोटें आयी जबकि दिलीप कुमार टोटो के नीचे दब गया. उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आयी. सड़क पर गड्डा रहने के कारण टोटो के पलट जाने की बात कही जा रही है. घटना के बाद दिलीप के परिजन गहरे सदमे में हैं. परिजनों ने बताया कि दिलीप अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था. इन दिनों वह पढ़ाई छोड़ चुका था. दिलीप की मां रेखा देवी, पिता रामखेलावन मंडल, भाई ज्योतिश कुमार, निरंजन कुमार, सूरज कुमार, गुलशन कुमार का रो रो कर बुरा हाल है. जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने की मां की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन