Bhagalpur News : बिना मूल प्रमाणपत्र के भी होगा स्टूडेंट्स का एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. कुछ कॉलेजों में मूल प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है.

विज्ञापन

टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. कुछ कॉलेजों में मूल प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है. डीएसडब्ल्यू डॉ बिजेंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों का प्रोविजनल दस्तावेजों से नामांकन लें. साथ ही विद्यार्थी से एक स्व घोषणा पत्र ले लें, जिसमें इंटर का मूल दस्तावेज आने के बाद जमा करने की बात लिखी हो. यदि वे बाद में मूल दस्तावेज जमा करते हैं, तो उनका नामांकन रहेगा, नहीं तो नामांकन रद्द कर दिया जायेगा. डीएसडब्ल्यू ने कहा कि अभी किसी को इंटर के दस्तावेज के नाम पर नामांकन से कतई वंचित नहीं किया जाये. इसको लेकर उन्होंने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी किया है.

तीन केंद्रों पर होगी बीबोस की मैट्रिक और इंटर परीक्षा

शहर के तीन केंद्रों पर शनिवार से बीबोस की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होगी. इसको लेकर शिक्षा विभाग के स्तर से सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मालूम हो कि शहर के श्यामसुंदर निकेतन इंटर स्तरीय स्कूल, राय हरिमोहन ठाकुर इंटर स्तरीय स्कूल बरारी और शारदा झुनझुनवाला हाइस्कूल में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मालूम हो कि मैट्रिक के परीक्षार्थी पहले दिन प्रथम पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में योग व शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा देंगे, जबकि इंटर के स्टूडेंट्स पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन