bhagalpur news. छठ पूजा के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 11:53 PM
छठ महापर्व के समापन के बाद भागलपुर जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के कार्यस्थल पर लौटने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं.
छठ महापर्व के समापन के बाद भागलपुर जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के कार्यस्थल पर लौटने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं. यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर स्टेशन पर विशेष होल्डिंग एरिया बनाया गया है. इन होल्डिंग एरिया का उद्देश्य स्टेशन परिसर में समय से पहले पहुंचने वाले यात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से ठहराना और ट्रेन प्रस्थान के समय उन्हें कतारबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है.
बनाया गया है दो अस्थायी होल्डिंग एरिया
भागलपुर स्टेशन पर दो अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया हैं, जिसमें एक सर्कुलेटिंग एरिया है, जहां लगभग 1200 यात्री ठहर सकते हैं और दूसरा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर है, जिसमें 500 यात्री ठहर सकते हैं. वहीं, पंखे, लाइट, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, डस्टबिन, विशेष ट्रेन समय सारणी बोर्ड और चिकित्सा सहायता बूथ जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यात्रियों को आवश्यक जानकारी अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से दी जा रही है.
सुरक्षा और आपात प्रबंधन की भी व्यवस्था सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी की जा रही है. डॉग स्क्वाड द्वारा सुरक्षा जांच हो रही है. सदर अस्पताल के सहयोग से चिकित्सा सुविधा और एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करायी गयी है. यात्रियों को स्वच्छ पेयजल और सहायता प्रदान किया जा रहा है. इस प्रकार रेलवे ने छठ के बाद यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाये गये हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










