सबौर में दिखा 'मदर नेचर' का अनोखा रूप: अंडों को बचाने के लिए काल बन गए कौए, प्रहार कर सांप को बिजली पोल से उतरने पर किया मजबूर

Updated:
विज्ञापन

सांप पर हमला करते कौए

Snake Crow Fight: भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड से प्रकृति के अद्भुत संघर्ष और ममता की एक ऐसी अनूठी तस्वीर सामने आई है, जिसने इंसानों को भी हैरान कर दिया है. अपने अंडों को एक शिकारी सांप से बचाने के लिए चार-पांच कौओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि जहरीले सांप को दुम दबाकर पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा.

विज्ञापन

Snake Crow Fight: मामला सबौर प्रखंड अंतर्गत चंधेरी पंचायत के मिर्जापुर गांव (वार्ड संख्या 7) का है. यहां एक ऊंचे सीमेंटेड बिजली के पोल पर बने कौए के घोंसले पर एक भूखे सांप ने धावा बोल दिया था. अपने होने वाले बच्चों (अंडों) को मौत के मुंह में जाता देख कौओं के झुंड ने हार मानने के बजाय उस पर चौतरफा हवाई हमला कर दिया और उसकी जान के लाले डाल दिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

घोंसले में मुंह डाले बैठा था लंबा सांप

चंधेरी पंचायत के मिर्जापुर गांव के ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को वार्ड नंबर 7 में स्थित एक ऊंचे सीमेंटेड बिजली के पोल पर हलचल देखी गई. एक लंबा और फुर्तीला सांप पोल पर रेंगते हुए काफी ऊपर तक चढ़ गया था, जहां कौओं ने अपना एक घोंसला बना रखा था. सांप ने घोंसले के भीतर रखे अंडों को खाने की नीयत से उसमें अपना मुंह डाल दिया था.

कौओं ने चोंच से मार-मार कर किया लहूलुहान

Image

आमतौर पर सांप को देखकर भाग जाने वाले पक्षियों ने इस बार अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया. जैसे ही घोंसले के मालिक कौओं को इस बात की भनक लगी, उन्होंने फौरन 'इमरजेंसी कॉल' की तरह आवाजें निकालीं. देखते ही देखते चार-पांच कौए वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने अपनी नुकीली चोंच (लोल) से सांप के फन और शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया.

चोंच के इस जानलेवा हमले से सांप बुरी तरह सकपका गया. हवा में उड़-उड़ कर कौओं द्वारा किए जा रहे तीखे हमलों के आगे सांप की एक न चली और आखिरकार घोंसले को छोड़कर उसे पोल से नीचे उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा.

'ममता और रक्षा' की मिसाल बना यह वाकया

मिर्जापुर गांव के ग्रामीणों के बीच यह घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही और कई लोगों ने इसका वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटनाक्रम को देखकर भावुक होते हुए कहा:

यह घटना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि दुनिया में चाहे इंसान हो या पशु-पक्षी, माता-पिता अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते. एक छोटे से पक्षी ने अपनी एकजुटता और ममता के बल पर इतने बड़े शिकारी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. सांप के पोल से नीचे उतरकर झाड़ियों में गायब होने के बाद ही कौओं के झुंड ने राहत की सांस ली और अपने घोंसले की सुरक्षा में वापस तैनात हो गए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन