राजभवन में फिर राज्यपाल के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों का हुआ संवाद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राजभवन, पटना में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ प्रदेश के सभी जिलों की रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का संवाद हुआ. इससे एक दिन पहले गुरुवार को एसएम कॉलेज परिसर में राज्यपाल के साथ भागलपुर के रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी की बैठक हुई थी.
विज्ञापन
राजभवन, पटना में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ प्रदेश के सभी जिलों की रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का संवाद हुआ. इससे एक दिन पहले गुरुवार को एसएम कॉलेज परिसर में राज्यपाल के साथ भागलपुर के रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी की बैठक हुई थी.
राज्यपाल ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किये जाने वाले कार्यों पर सुझाव दिया. कहा कि रेडक्रॉस के सभी पदाधिकारियों को पांच अक्षय मित्र अर्थात टीबी रोग से ग्रसित को मित्र बनाकर उन्हें 500 रुपये मासिक सहायता देनी चाहिए. सर्वाइकल कैंसर की बढ़ती बीमारी पर भी कई जानकारियां दी. भागलपुर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से चेयरमैन अशोक जीवराजका और सचिव प्रवीण कुमार झा ने भागलपुर शाखा के बैंक एकाउंट में पूर्व के पदाधिकारियों के स्थान पर अभी तक नये पदाधिकारियों का नाम एक वर्ष बीत जाने पर भी प्रतिस्थापित नहीं होने पर चिंता जतायी. साथ ही कहा कि इससे विकास कार्य बाधित हो रहा है. बिहार के सभी जिलों में रेडक्रॉस के बैंक एकाउंट में पूर्व के अध्यक्ष और सचिव के हस्ताक्षर चेंज होकर नयी प्रबंध समिति के डिप्टी चेयरमैन, सचिव और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर प्रतिस्थापित हो चुके हैं. राज्यपाल को बाढ़ के दौरान किये गये राहत कार्यों की भी जानकारी दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










