bhagalpur news. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजन ने जीते सिल्वर मेडल

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजन ने जीते सिल्वर मेडल

हरियाणा गुड़गांव में आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार टीम में शामिल भागलपुर के खिलाड़ी राजन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65-75 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर राज्य व जिला का नाम रोशन किया है

विज्ञापन

हरियाणा गुड़गांव में आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार टीम में शामिल भागलपुर के खिलाड़ी राजन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65-75 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर राज्य व जिला का नाम रोशन किया है. पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 5-0 से पराजित किया. दूसरे मैच में ओडिशा को 5-0, तीसरे में मेजबान हरियाणा को 3-2 और चौथे मुकाबले में महाराष्ट्र को 4-1 से हराते हुए फाइनल तक का सफर पूरा किया. फाइनल में कड़ी टक्कर के बाद सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

राजन कुमार भागलपुर जिले के नयाचक मखना निवासी धुरी यादव के पुत्र हैं. वर्तमान में राजन बिहार पुलिस में समस्तीपुर जिला में कार्यरत हैं. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को समर्पित किया है. वहीं, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष फरमूद अंसारी, उपाध्यक्ष जय कुमार सोनी, दीपदेव, आशिष, विद्या व तुलसी सहित कई खेलप्रेमियों ने शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन