डायल-112 की ऐसी तत्परता कि 2 घंटे में मिल गई नवविवाहिता, पति को बाजार में छोड़ प्रेमी संग हुई थी फरार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

नवविवाहिता को उसके कथित प्रेमी के साथ पुलिस ने 2 घंटे के अंदर बरामद कर लिया. शादी के महज 19 दिन बाद यह घटना हुई जब वह पति के साथ ससुराल जा रही थी.

विज्ञापन

Navgachia News: नवगछिया में शादी को महज 19 दिन हुए थे. पति अपनी नवविवाहिता पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था. रास्ते में पत्नी ने मिठाई खरीदने की बात कही. पति मिठाई लेने लगा, लेकिन जब वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं थी. कुछ देर तक तलाश करने के बाद पता चला कि वह अपने कथित प्रेमी के साथ चली गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामला नवगछिया क्षेत्र का है. नवविवाहिता के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने रात करीब 12 बजे डायल-112 को सूचना दी. पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए करीब दो घंटे के अंदर युवती को राघोपुर बहतरा से बरामद कर लिया. पुलिस ने उसके साथ कथित प्रेमी को भी पकड़ लिया. दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए परबत्ता थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

7 अगस्त को हुई थी शादी, ससुराल जाते समय बदला घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के सुखसेना निवासी तारावती कुमारी की शादी 7 अगस्त को नारायणपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी पिंटू कुमार के साथ हुई थी.

शादी के बाद पिंटू अपनी पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में तारावती ने पति से मिठाई खरीदने की बात कही. पिंटू मिठाई खरीदने लगा.

इसी दौरान तारावती वहां से परबत्ता थाना क्षेत्र के बोरवा निवासी उत्कर्ष कुमार के साथ चली गयी. उत्कर्ष के पिता का नाम संजय मंडल बताया गया है.

पति को जब पत्नी आसपास नहीं मिली तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गये.

रात 12 बजे मिली सूचना, डायल-112 ने संभाला मोर्चा

परिजनों ने रात करीब 12 बजे नवगछिया पहुंचकर डायल-112 को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गयी.

डायल-112 की टीम में शामिल राहुल राज और चालक चंद्रशेखर यादव ने मामले की जानकारी जुटाते हुए युवती की तलाश शुरू की. टीम ससुराल पक्ष के लोगों के साथ युवती के कथित प्रेमी उत्कर्ष कुमार के बोरवा स्थित घर पहुंची.

पुलिस ने उत्कर्ष को पकड़कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि युवती को उसकी मां के घर राघोपुर बहतरा में रखा गया है.

प्रेमी से मिली जानकारी के बाद दूसरे टीम को दी सूचना

युवती के राघोपुर बहतरा में होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल वहां मौजूद डायल-112 टीम को सूचना दी.

वैशाली चौक की डायल-112 टीम में शामिल नागेश्वर साह और चालक संजय यादव तुरंत राघोपुर बहतरा के लिए रवाना हुए. पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर युवती को बरामद कर लिया.

पुलिस के अनुसार रात करीब 12 बजे शिकायत मिलने के बाद लगभग दो बजे नवविवाहिता को बरामद कर लिया गया. इसके साथ ही पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को भी पकड़ लिया.

Navgachia News: दोनों को परबत्ता थाना पुलिस के किया गया सुपुर्द

बरामदगी के बाद तारावती और उत्कर्ष कुमार को जांच-पड़ताल एवं आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए परबत्ता थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. नवविवाहिता किस परिस्थिति में पति से अलग होकर प्रेमी के साथ गयी, दोनों के बीच पहले से क्या संबंध था और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आयेगी.

फिलहाल डायल-112 की त्वरित कार्रवाई के कारण शिकायत मिलने के करीब दो घंटे के भीतर नवविवाहिता को बरामद कर लिया गया.

Also Read: भागलपुर: नवगछिया के राघोपुर में 22 मजदूरों से भरी नाव पलटी, 20 का रेस्क्यू; 2 की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Also Read: नेपाल में बाढ़ से बिहार में दहशत, अमित शाह ने किया सम्राट चौधरी को फोन, मांगी पूरी जानकारी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन