bhagalpur news. तेतरहार के भव्य मंदिर में विराजमान हुईं मां पार्वती

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के तेतरहार गांव में मंगलवार से जारी चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठ हुई

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के तेतरहार गांव में मंगलवार से जारी चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठ हुई. माता पार्वती नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुईं. मां की आकर्षक छवि को देखने व पूजन करने काफी संख्या लोग यहां पहुंचे. वेद विद्यापीठ गुरुधाम बौंसी के विद्वान पंडित डाॅ रतीश चंद्र झा के वैदिक मंत्रोच्चार के सभी कार्यक्रम यहां रहा है. इसी दौरान नर्मेश्वर शिविलंग की स्थापना हुई. नंदी बाबा भी वहां विराजमान हुए. संपूर्ण शिव परिवार की पूर्जा-अर्चना की गई. इसके बाद अखंड अष्टयाम हरे राम-हरे कृष्ण प्रारंभ हुआ. अष्टयाम का यजमान मंदिर के पुजारी चितरंजन शुक्ला बने थे. प्राण प्रतिष्ठ कार्यक्रम का मुख्य यजमान अमरेश तिवारी व सहयोगी यजमान दीपक यादव थे. अवाहित देव पूजन, सभी विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, पोडशोपचार पूजन अभिषेक, हवन, आरती, पुष्पांजलि आदि कार्यक्रम हुए. इस आयोजन में ज्ञानेश तिवारी, बिपिन तिवारी, धनंजय तिवारी, मिथलेश पांडेय, सौरभ तिवारी, मृत्यंजय पांडेय, राजू तिवारी, सुधांशु भूषण तिवारी, रघुवंश तिवारी, प्रियव्रत तिवारी, राजा पांडेय, गोकुला नंद पांडेय, गोलू पांडेय, मिथिलेश झा, उदय पांडेय, मनोज पांडेय, विनोद तिवारी, विवेकानंद पांडेय, कपिलदेव तिवारी, सुमित तिवारी, उदय, नित्यानंद तिवारी, रामनारायण तिवारी, हरिवंश पांडेय, अशोक कुमार, अवधेश तिवारी आदि का सहयोग रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन