ePaper

एमईसी के नये अध्यक्ष डॉ मजहर व महासचिव बने हारीश

Updated at : 24 Nov 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
एमईसी के नये अध्यक्ष डॉ मजहर  व महासचिव बने हारीश

मुस्लिम एजुकेशन कमेटी में अधिकारियों व सदस्यों के बीच चल रहे विवाद में अध्यक्ष पद से मो इस्लाम व महासचिव पद से प्रो फारूक अली को हटाया दिया है

विज्ञापन

मुस्लिम एजुकेशन कमेटी (एमईसी) में अधिकारियों व सदस्यों के बीच चल रहे विवाद में अध्यक्ष पद से मो इस्लाम व महासचिव पद से प्रो फारूक अली को हटाया दिया है. उनके जगह पर अब एमईसी के नये अध्यक्ष डॉ मजहर अख्तर शकील होंगे. जबकि महासचिव हारीश फरीदी उर्फ रूमी होंगे. इसे लेकर सदन में मौजूद एमईसी के 37 सदस्यों ने मुहर लगा दी है. रविवार को मुस्लिम डिग्री कॉलेज में एमईसी की आम बैठक बुलायी गयी थी. इसमें पूर्व से निर्धारित अध्यक्ष व महासचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर करीब तीन घंटे तक सदन में चर्चा की गयी. सदन ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए मो इस्लाम व प्रो फारूक अली को पद से हटाने के लिए सहमति प्रदान की. साथ ही नये अध्यक्ष प्रो मजहर अख्तर शकील व महासचिव हारीश फरीदी को मनोनित किया. हालांकि सदन की कार्रवाई के दौरान माहौल गर्म रहा. कुछ सदस्य द्वारा आरोप लगाये जाने पर दूसरे सदस्य ने नाराजगी जतायी. सदन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 अक्तूबर से लेकर 24 नवंबर तक अध्यक्ष मो इस्लाम व महासचिव प्रो फारूक अली द्वारा जारी सभी पत्र को निरस्त किया जाता है. उनलोगों द्वारा एमईसी के उपाध्यक्ष सैयद अफजाल अहमद, संयुक्त सचिव प्रथम मुफ्ती मो इलियास की सदस्यता एक दिन पहले समाप्त कर दिया गया था. सदन से ऐसे तमाम पत्र को रद्द करते हुए दोनों लोगों को सदस्यता व पद बहाल रखने का भी निर्णय लिया है. शनिवार की रात एमईसी के महासचिव प्रो फारूक अली ने उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के जीबी के सचिव इबरार हुसैन उर्फ बेला को पद से हटा दिया था. सदन ने सचिव को बरकरार रखते हुए उस पत्र को भी निरस्त कर दिया है. जबरदस्ती किसी को कोई नहीं हटा सकता – प्रो फारूक अली एमईसी के महासचिव रहे प्रो फारूक अली ने कहा कि जबरदस्ती किसी को कोई हटा नहीं सकता है. कुछ लोग एमईसी में मनमानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा किया हुआ कि अध्यक्ष व महासचिव चंद दिनों में खराब हो गये. कोर्ट में चुनाव का मामला चल रहा है. कोर्ट से चुनाव को लेकर निर्णय आ सकता है. चुनाव कराने के पक्ष में कोर्ट से फैसला आता है, तो चुनाव करवाया जायेगा. इसके बाद जो होगा देखा जायेगा. चुनाव में जाने से क्यों डर रहे हैं. मैं महासचिव पद पर हूं. किसी को चार्ज नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि सदस्यों को तय करना है कि कौन असली है और कौन नकली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन