bhagalpur news. जिला स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा पर नवगछिया अनुमंडल में बड़े पैमाने पर पदोन्नति

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जिला स्थापना शाखा द्वारा आहूत जिला स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के आलोक में समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न कोटि के कर्मियों को उनके विहित वेतनमान के साथ अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान किया गया है

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

भागलपुर जिला स्थापना शाखा द्वारा आहूत जिला स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के आलोक में समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न कोटि के कर्मियों को उनके विहित वेतनमान के साथ अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान किया गया है. इस निर्णय के तहत नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक सहित कई कर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिला है. प्रधान लिपिक से सहायक प्रशासी पदाधिकारी के पद पर पदोन्नति के क्रम में नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक राजीव नयन चौधरी को सहायक प्रशासी पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं इस्माइलपुर अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक अभिनंदन कुमार कुंदन को भी सहायक प्रशासी पदाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है. उच्च वर्गीय लिपिक से प्रधान लिपिक के पद पर अस्थायी स्थानापन्न नियुक्ति के अंतर्गत नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सदानंद पंडित, नवगछिया प्रखंड कार्यालय के अभय कुमार पंडित तथा नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के अभिनंदन कुमार को प्रधान लिपिक का कार्यकारी प्रभार सौंपा गया है. इसी क्रम में निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर पदोन्नति के तहत नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के अनिल कुमार एवं गोपालपुर अंचल कार्यालय के ललन कुमार को उच्च वर्गीय लिपिक बनाया गया है.

कार्यालय परिचारी से निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर पदोन्नति के अंतर्गत नारायणपुर अंचल कार्यालय के पवन कुमार मंडल को निम्न वर्गीय लिपिक का प्रभार दिया गया है. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के राजेंद्र पोद्दार, गोपालपुर अंचल कार्यालय के जितेंद्र किस्कू, सत्यनारायण ठाकुर एवं कालीदास किस्कू तथा नवगछिया प्रखंड कार्यालय के संजीत कुमार को कोटि तीन में स्थानापन्न किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन