Bhagalpur News: फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से मालदा डिविजन का कोटा खत्म, नाम भी बदला

Updated:
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस का नाम अब बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस

विज्ञापन

– फरक्का एक्सप्रेस का नाम अब बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस, यह ट्रेन नार्थ फ्रंटियर डिवीजन की हुई

पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन की ट्रेन मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस (फरक्का एक्स, ट्रेन संख्या 3483) अब नार्थ फ्रंटियर डिवीजन के तहत चली गयी. मालदा डिवीजन से हेडक्वार्टर (एचओ) कोटा भी छिन गया. अब इस कोटा के तहत आरक्षण नार्थ फ्रंटियर डिवीजन कटिहार से होगा. इसके साथ ही ट्रेन का नाम भी बदल गया है. अब ट्रेन का नाम बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस हो गया है. हालांकि, नंबर में बदलाव नहीं हुआ है. यह ट्रेन कटिहार से खुलने लगी है. दिल्ली जाने के लिए ट्रेन अपने पुराने समय रात 11.27 पर ही भागलपुर पहुंचेगी और 11:37 बजे खुल जायेगी. ट्रेन के डिवीजन में बदलाव होने से मालदा डिवीजन को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है.

इस ट्रेन का कोटा डिवीजन से हट जाने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है. हर दिन इस ट्रेन से भागलपुर से लगभग सौ से अधिक यात्री यात्रा करते हैं. ट्रेन में स्लीपर से लेकर एसी का टिकट कुछ दिन पहले लेने पर भी वेटिंग ही रहता है. कोटा रहने से बहुत से यात्रियों को राहत होती थी.अब कोटा खत्म होने पर कंफर्म सीट मिलने पर भी परेशानी हो रही है. हर दिन इस ट्रेन के लिए कई कोटा का लेटर जाता था. लेकिन अब कटिहार डिवीजन में कोटा चल जाने से इस डिवीजन के यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. भागलपुर स्टेशन से सूचना मिल रही है, कटिहार से ट्रेन खुलने के बाद से यह लेट रहने लगी है.

मालदा डिवीजन में इस ट्रेन का इतना था एचओ कोटा

मालदा डिवीजन के पूर्व रेलवे की जब यह ट्रेन थी तो इस ट्रेन में मालदा डिवीजन का स्लीपर से लेकर एसी कोच तक में कोटा था. स्लीपर में 16, थ्री एसी में 24,थ्री इ -इकॉनामी में 8 व टू एसी में 12 सीट का कोटा था. जिससे इमरजेंसी की स्थिति में भागलपुर स्टेशन पर आवेदन कर यात्री टिकट आरक्षित करा पाते थे.

यह सरकार का फैसला है. भागलपुर में चार नंबर पीट लाइन का काम तेजी से हो रहा है. 15 जुलाई तक तैयार हो जायेगी. मालदा व भागलपुर को आने वाले समय में नयी ट्रेनें मिलेंगी. आने वाले दिनों में इसकी पूरी संभावना है.

शिव कुमार प्रसाद, एडीआरएम, मालदा डिवीजन.B

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन