ePaper

bhagalpur news. भगवान शिव व माता पार्वती ने लिये सात फेरे

Updated at : 16 Feb 2026 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भगवान शिव व माता पार्वती ने लिये सात फेरे

भगवान शिव व माता पार्वती ने लिए सात फेरे.

विज्ञापन

-एक दिल समिति ने बैलगाड़ी, घुड़सवार, भूत-पिशाच, नटराज, भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के साथ निकाली गयी भगवान शिव की बारात, तो आदमपुर घाट की बारात में डीजे की धुन पर थिरके युवक-युवती

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को विभिन्न शिव मंदिरों से गाजे-बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गयी. जगह-जगह निकाली गयी शिव बारात में शामिल भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया. बारात में शिवभक्त बैलगाड़ी, घुड़सवार, भूत-पिशाच, नर-नारी, किन्नर, गंधर्व, नटराज, श्रीराम, श्रीकृष्ण की झांकी साथ महादेव के रूप में दूल्हा बनकर निकले. रात्रि में भगवान शिव व माता पार्वती ने सात फेरे लिये और रस्म-रिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम पूरा हुआ.

राणी सती मंदिर से निकली बारात में बैलगाड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण ने किया आकर्षित

एक दिल समिति भागलपुर की ओर से शहर की सबसे बड़ी बारात बैलगाड़ी, घुड़सवार, रथ के साथ निकाली गयी. अनेक प्रकार की झांकियां, नयी बैंड पार्टी, बंगाल की ढाक पार्टी, झारखंड की संथाली टीम, घुड़सवार, बैलगाड़ी आदि के साथ बरात सजायी गयी. विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह पर बारातियों का भव्य स्वागत किया गया. शिवालयों से बारात निकलने के पहले परिछावन किया गया. शिवजी को दूल्हे की तरह सजाकर उन्हें मां पार्वती से विवाह करने के लिए विदा किया गया. महादेव की बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाराती बने. हर-हर महादेव के उद्घोष और भक्ति गीतों से माहौल शिवमय हो गया. रात में शुभ मुहूर्त पर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के शुभ विवाह का रस्म निभाया गया. बारात में बैलगाड़ी पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में बैठे कलाकार ने सभी को आकर्षित किया. बारात में सबसे आगे भगवान गणेश की प्रतिमा की चल रही थी. ढाक पार्टी, शेषनाग पर विराजमान भगवान लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा, नंदी पर विराजमान भगवान शिव की झांकी, भूत बंगला ने भी खूब आकर्षित किया. मुख्य मार्ग से होकर बारात वैरायटी चौक-अग्रसेन चौक पहुंची, जहां बाबा भोलेनाथ एवं मैया पार्वती का जयमाला कार्यक्रम हुआ. आयोजन में स्थानीय पार्षद नंदिकेश शांडिल्य, अश्विनी जोशी मोंटी ने भी श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया. बारात में संरक्षक मुरलीधर शर्मा, अध्यक्ष सौरभ जोशी, उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा, सचिव सकेत शर्मा, उपसचिव सह मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, विशाल बाजोरिया, मयंक अग्रवाल, रोहित खेतान, रोहित शर्मा, धनंजय प्रसाद, विकास ठाकुर, विवेक जोशी, गौरव जोशी, गौतम शर्मा, विमल शर्मा, आकाश, विकास, गिरधारी शर्मा, अक्षत शर्मा, सुमित वाली आदि का योगदान रहा.

भक्ति में डूबे रहे लोग

आदमपुर घाट से युवाओं ने डीजे के धुन पर बारात पर डांस किया, तो शनि मंदिर, एसडीओ कार्यालय समीप भंडारा का आयोजन हुआ. बच्चों का सांस्कृतिक आयोजन हुआ. लोग भगवान की भक्ति में डूबे रहे. कुपेश्वरनाथ मंदिर में महंत विजयानंद शास्त्री के संचालन में आयोजन हुआ. सिन्हा बाड़ी में तरुण घोष के संचालन में आयोजन हुआ. शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर अलग-अलग स्थानों से निकाली गयी बारात में भगवान शिव व पार्वती की झांकी दिखी. चारों तरफ शिव ही शिव नजर आ रहे थे.

भूतनाथ में जिलाधिकारी ने की पूजा, तो बूढ़ानाथ मंदिर में एसएसपी ने

भूतनाथ मंदिर, साहेबगंज में जिलाधिकारी डॉ नवलकिशोर चौधरी ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की, तो बूढ़ानाथ मंदिर में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी पूजा-अर्चना की. बूढ़ानाथ मंदिर में अनजान व्यक्ति का मोबाइल मिला, जिसे जोगसर थाना में जमा कर दिया गया. इसके अलावा यहां एक महिला के झुमका गिरने की शिकायत मिली. प्रबंधन ने वेसे व्यक्ति से मोबाइल का सबूत लेकर थाना में संपर्क करने की अपील की.

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन