भागलपुर और आनंद विहार के बीच 47 फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और समय सारिणी

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारों पर घर जाने की सोच रहे हैं? रेलवे आपकी यात्रा आसान बनाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. ये ट्रेनें नई दिल्ली, हावड़ा, भागलपुर, आनंद विहार और अमृतसर रूट पर उपलब्ध होंगी.

विज्ञापन

भागलपुर. दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है. नई दिल्ली-हावड़ा, भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल और अमृतसर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों के चलने से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

भागलपुर-आनंद विहार के बीच रोज चलेगी मेला स्पेशल

04062 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन दोपहर 12 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी. इसी तरह 04061 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन शाम 4:30 बजे भागलपुर से रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

नई दिल्ली-हावड़ा के बीच भी स्पेशल ट्रेन

04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से 27 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को कुल नौ फेरे लगाएगी. यह ट्रेन शाम 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

वापसी में 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 4 सितंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक रविवार को कुल नौ फेरे लगाएगी. यह ट्रेन रात 1:40 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा ठहराव

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में ईस्टर्न रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बांडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच की सुविधा रहेगी.

अमृतसर-कोलकाता के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार को कुल आठ फेरे लगाएगी. यह ट्रेन रात 8:10 बजे अमृतसर से रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक शनिवार को कुल आठ फेरे लगाएगी. यह ट्रेन सुबह 4:45 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन रात 9:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

बर्धमान से जसीडीह तक इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

जल्द जारी होगी बुकिंग की तारीख

रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग की तारीख जल्द जारी की जायेगी. त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होने और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन