Bhagalpur news महाकुंभ स्नान के लिए सुलतानगंज से श्रद्धालु का जत्था रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jan 2025 1:15 AM
सुलतानगंज अजगैवीनाथ धाम यात्रा संघ के तत्वावधान में सोमवार को महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु का जत्था रवाना हुआ.
सुलतानगंज अजगैवीनाथ धाम यात्रा संघ के तत्वावधान में सोमवार को महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालु का जत्था रवाना हुआ. सोमवार को सुलतानगंज स्टेशन पर नप सभापति राजकुमार गुड्डू, बीडीओ संजीव कुमार, स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह ने श्रद्धालुओं को फूल माला पहना कर स्वागत कर रवाना किया. पूर्व पार्षद दीपांकर प्रसाद ने बताया कि लगभग 20 से अधिक लोगों का जत्था हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया. बताया कि सुलतानगंज के विकास की कामना को लेकर महाकुंभ में डुबकी लगाने की बात कहा. मौके पर स्वागत के दौरान पार्षद संजय कुमार चौधरी, विनोद कुमार, रूबी देवी सहित प्रेम प्रभात सिन्हा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










