करोड़ों की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज, प्रवेश द्वार पर गंदगी से हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन
आरओबी की शुरुआत में कचरे का अंबार, जिम्मेदार बेखबर

आरओबी पर कचड़े का ढेर. | Prabhat Khabar Network

Naugachia ROB : नवगछिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के एक किनारे पर जमा कचरा स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। नगर परिषद की अनदेखी के कारण यह स्थान कूड़ाघर में तब्दील हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

Naugachia ROB : करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नवगछिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के एक किनारे पर लंबे समय से घरेलू कचरा फेंके जाने के कारण गंदगी का ढेर लग गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की अनदेखी के कारण यह स्थान धीरे-धीरे स्थायी कूड़ाघर में तब्दील होता जा रहा है.

आरओबी के प्रवेश द्वार पर लगा कचरे का अंबार

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के शुरुआती हिस्से में प्लास्टिक, कागज, सड़े-गले घरेलू कचरे और अन्य अपशिष्टों का ढेर लगा हुआ है. बरसात के दौरान यही कचरा सड़क पर फैल जाता है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो जाती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति काफी जोखिमपूर्ण बन गई है.

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लगाए लापरवाही के आरोप

लोगों का कहना है कि आसपास के कई घरों से प्रतिदिन इसी स्थान पर कचरा फेंका जाता है. इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से न तो नियमित सफाई कराई जा रही है और न ही कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है. परिणामस्वरूप यह स्थान स्थायी डंपिंग प्वाइंट का रूप ले चुका है.

अधिकारियों का रोजाना आना-जाना, फिर भी नहीं दिख रही गंदगी

हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम, पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, नवगछिया थाना की पुलिस, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक तथा नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी गुजरते हैं. इसके बावजूद लंबे समय से जमा कचरे को हटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

स्थानीय लोगों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से आरओबी के प्रवेश द्वार की तत्काल सफाई कराने, यहां कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि शहर की पहचान बन चुके रेलवे ओवरब्रिज के प्रवेश मार्ग पर फैली गंदगी नवगछिया की छवि को खराब कर रही है. यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन