गंगा-कोसी का जलस्तर घटा, तटबंध सुरक्षित, कई जगह अब भी टो को छू रहा पानी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में गंगा और कोसी के जलस्तर में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल लोगों को राहत मिली है. हालांकि, कुछ स्थानों पर पानी अभी भी तटबंधों के टो को छू रहा है.

विज्ञापन

नवगछिया : अनुमंडल क्षेत्र में सोमवार को गंगा और कोसी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी. राघोपुर और इस्माईलपुर में गंगा का जलस्तर 10-10 सेंटीमीटर, मदरौनी में कोसी का जलस्तर 8 सेंटीमीटर और जेबी चोरहर में 5 सेंटीमीटर नीचे आया है. जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चारों प्रमुख गेज स्थलों पर तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं. हालांकि, कई जगह नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है, जिससे निगरानी जारी है.

विज्ञापन

इस्माईलपुर में 10 सेंटीमीटर घटा गंगा का जलस्तर

इस्माईलपुर-बिंदटोली के स्पर-7 पर सोमवार सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 32.04 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में यहां जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की गिरावट हुई है. इस स्थल पर खतरे का निशान 31.60 मीटर है. पानी तटबंध के टो को छू रहा है, लेकिन विभाग ने स्थिति को सुरक्षित बताया है.

राघोपुर में खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर नीचे पानी

राघोपुर में गंगा का जलस्तर 33.27 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में यहां 10 सेंटीमीटर की कमी आयी है. राघोपुर में खतरे का निशान 33.68 मीटर है. इस तरह नदी का पानी खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर नीचे है.

मदरौनी में कोसी 26 सेंटीमीटर नीचे

मदरौनी में सोमवार सुबह छह बजे कोसी का जलस्तर 31.22 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में यहां 8 सेंटीमीटर की गिरावट हुई. खतरे का निशान 31.48 मीटर है और नदी का पानी इससे 26 सेंटीमीटर नीचे है.

हालांकि, मदरौनी में भी कोसी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है. जल संसाधन विभाग ने तटबंध को सुरक्षित बताया है.

चोरहर में 5 सेंटीमीटर घटा जलस्तर

जेबी चोरहर में कोसी का जलस्तर 31.55 मीटर दर्ज किया गया. पिछले 12 घंटे में यहां पांच सेंटीमीटर की कमी आयी है. इस स्थल पर खतरे का निशान 31.77 मीटर है.

नगरपारा तटबंध और बगजान जमींदारी बांध के विभिन्न स्थानों पर पानी तटबंध के टो को छू रहा है. विभाग के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और स्थल सुरक्षित है.

चारों गेज पर गिरावट, निगरानी जारी

चारों प्रमुख गेज स्थलों पर जलस्तर में गिरावट से फिलहाल राहत के संकेत मिले हैं. हालांकि, कई स्थानों पर पानी तटबंध के टो को छू रहा है. ऐसे में तटबंधों की निगरानी महत्वपूर्ण बनी हुई है. जल संसाधन विभाग के कर्मी लगातार जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं.

जलस्तर की स्थिति एक नजर में

स्थाननदीवर्तमान जलस्तर12 घंटे में गिरावटखतरे का निशान
इस्माईलपुर-बिंदटोली स्पर-7गंगा32.04 मीटर10 सेमी31.60 मीटर
राघोपुरगंगा33.27 मीटर10 सेमी33.68 मीटर
मदरौनीकोसी31.22 मीटर8 सेमी31.48 मीटर
जेबी चोरहरकोसी31.55 मीटर5 सेमी31.77 मीटर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन