टीएमबीयू में शिक्षकों के प्रमोशन की नहीं मिल रही फाइल, उठ रहे कई सवाल
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Dec 2024 9:31 PM
TMBU (तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय)
TMBU Teacher Promotion File: टीएमबीयू शिक्षकों की प्रोन्नति से जुड़ी फाइल गायब होने को लेकर चर्चा में है. मामले की जांच के लिए कमेटी बनायी गयी है.
TMBU Teacher Promotion File : तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में कॉपी बचने के बाद शिक्षकों की प्रोन्नति से जुड़ी फाइल गायब होने का मामला सामने आया है. फाइल नहीं मिलने पर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे पटना की एजेंसी को बेची गयी कॉपी से करीब 15 गठरी अपने साथ वापस लेकर विश्वविद्यालय लेकर आये हैं, लेकिन इसमे भी प्रोन्नति से जुड़ी फाइल नहीं मिली है. इसकी जांच के लिए कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी बनायी गयी थी. विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक जांच के क्रम में शिक्षकों से जुड़ी प्रोन्नति की एक भी फाइल नहीं मिली है. ऐसे में सवाल उठने लगा है कि शिक्षकों के प्रोन्नति से जुड़ी फाइल कहां है. किसी ने जानबूझ कर गायब तो नहीं कर दिया है. बताया जा रहा है कि कई शिक्षकों के प्रोन्नति को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है. उन फाइलों में गड़बड़ी मिल सकती थी.
मिल सकती थी कई खामियां- पूर्व अधिकारी
विश्वविद्यालय के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2012-13 व 15-16 में शिक्षकों को प्रोन्नति मिली है. इसमें मानक के अनुरूप कई खामियां फाइलों में मिल सकती थी. साथ ही विजिलेंस विभाग द्वारा भी प्रोन्नति से संबंधित जांच रिपोर्ट विवि से मांगी थी. वहीं, राजभवन ने भी कुछ शिक्षक के प्रोन्नति को लेकर विवि से रिपोर्ट मांगी है, जो विवि से अबतक नहीं भेजा गया है.
रजिस्ट्रार बोले- जानकारी ली जा रही है
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि रजिस्ट्रार पद पर कुछ दिन पहले ही योगदान दिया हूं. फाइल वर्षों पुरानी है. इस बारे में संबंधित लोगों से जानकारी ली जा रही हे. साथ ही फाइलों की जांच के लिए कमेटी बनायी गयी है. रिपोर्ट आने के बाद ही फाइलों को लेकर कुछ स्पष्ट हो पायेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
शिक्षा विभाग ने पूछताछ के लिए अधिकारी को बुलाया
टीएमबीयू के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ विकास चंद्र की पिटाई मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लेते हुए रजिस्ट्रार को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसे लेकर विभाग से विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है. सूत्रों के अनुसार पूर्व रजिस्ट्रार ने घटना को लेकर राजभवन व शिक्षा विभाग में लिखित शिकायत की है. उधर, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि शिक्षा विभाग से पत्र भेजा गया था. इसे लेकर जवाब भेज दिया गया है. विभाग से अनुरोध किया गया है कि छुट्टी समाप्त होने के बाद पूछताछ के लिए वरीय अधिकारी के समक्ष उपस्थित रहेंगे.
विश्वविद्यालय में जनवरी से कई परीक्षा होगी शुरू
टीएमबीयू में जनवरी में कई परीक्षा शुरू होगी. इसे लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी जोरों पर किया जा रहा है. अवकाश के बाद भी बुधवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग खुला रहा. परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि जनवरी में स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर टू, पीजी सत्र 2024-26 सेमेस्टर वन के लिए परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसके अलावा पैट परीक्षा को लेकर भी तैयारी की जा रही है. जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह में पैट परीक्षा आयोजित की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: भागलपुर में कोसी नदी पुल के पास युवक की हत्या कर फेंका गया था शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










