स्पर संख्या आठ व नौ के बीच भीषण कटाव, फ्लड फाइटिंग जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Sep 2024 12:35 AM
इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या 8 व 9 बिंद टोली गांव के समीप 30 -40 मीटर में भीषण कटाव होने से हड़कंप मच गया
इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या 8 व 9 बिंद टोली गांव के समीप 30 -40 मीटर में भीषण कटाव होने से हड़कंप मच गया. कैंप कर रहे अधीक्षण अभियंता, फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई गोपाल मिश्रा व कार्यपालक अभियंता ई मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल नाव से फ्लड फाइटिंग कार्य के तहत बंबू रोल, जिओ बैग व एनसी डाल रोकने का प्रयास कर रहे हैं. बीती रात लगभग तीन बजे के आसपास कटाव शुरू हुआ था. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मिट्टी कटाव की जानकारी मिलते ही हम लोग मौके पर नाव से पहुंचे और तत्काल कार्य शुरू करवाया. 5-6 ठेेकेदारों से युद्ध स्तर पर काम करवाया जा रहा है. अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पानी के दबाव से वहां कटाव हुआ था, जिसे नियंत्रित कर लिया गया है. सोमवार दोपहर में गंगा प्रसाद जमींदारी बांध स्पर संख्या पांच के समीप मिट्टी धसने से हड़कंप मच गया था, जिसे मंगलवार को रिस्टोर करा लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










