तीन दिनों से झमाझम बारिश, आमजन परेशान लेकिन किसानों के चेहरे खिले : जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

भागलपुर में तीन दिनों से हो रही तेज बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है, खासकर धान की खेती के लिए यह वरदान साबित हो रही है. हालांकि, आम लोगों को जलजमाव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से आम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन रही है और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं. खासकर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए मानसूनी बारिश किसी वरदान से कम नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

धान के खेतों में पहुंचा पर्याप्त पानी

पिछले तीन दिनों में हुई बारिश से धान के खेतों में अच्छी मात्रा में पानी पहुंचा है. किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत थी. बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है और फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है.

जिले के ग्रामीण इलाकों में धान के खेत पानी से भर गये हैं. किसानों के अनुसार मानसून की यह बारिश धान की फसल के लिए अमृत के समान है.

अभी और सक्रिय रहेगा मानसून

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर में मानसून अभी सक्रिय रहेगा और आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है.

तेज बारिश और हवा के कारण तापमान में भी गिरावट आयी है. इससे पिछले दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

कुल मिलाकर बारिश ने जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ायी है, वहीं किसानों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है. आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने पर धान की खेती को और फायदा मिलने की उम्मीद है.

भागलपुर बाजार में फिर चढ़ा सोना, चांदी स्थिर; तेलहन तेज और चीनी के भाव में नरमी, क्लिक करें और जानें आज का रेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन