रविदास जयंती पर महादलित टोलों में लगे शिविर, 22 सरकारी योजनाओं से जुड़ेंगे वंचित परिवार

Updated:
विज्ञापन

रविदास जयंती पर महादलित टोलों में लगे शिविर, 22 योजनाओं से जोड़े जाएंगे वंचित | Prabhat Khabar Network

रविदास जयंती के अवसर पर बिहार के महादलित टोलों में विशेष शिविर लगाए गए. सैकड़ों वंचित परिवारों को राशन कार्ड, पेंशन, आवास जैसी 22 महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा. प्रशासन ने हर जरूरतमंद तक सरकारी लाभ पहुंचाने का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन

भागलपुर : संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समता-सत्ता संकल्प अभियान के तहत कहलगांव अनुमंडल के सुदूर महादलित टोलों में संत रविदास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही आवेदन लिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
रविदास जयंती पर महादलित टोलों में लगे शिविर, 22 योजनाओं से जोड़े जाएंगे वंचित | Prabhat Khabar Network
रविदास जयंती पर महादलित टोलों में लगे शिविर, 22 योजनाओं से जोड़े जाएंगे वंचित | Prabhat Khabar Network

कई प्रखंडों के महादलित टोलों में पहुंचा प्रशासन

प्रशासन की ओर से पीरपैंती प्रखंड के ओलापुर, श्रीमतपुर, गोपालीचक और परशुरामपुर, कहलगांव प्रखंड के घोघा, प्रशस्तडीह और कोदवार तथा सन्हौला प्रखंड की अरार पंचायत के पांच महादलित टोलों में शिविर लगाया गया. शिविर में सैकड़ों महादलित परिवार शामिल हुए.

बासगीत पर्चा के लिए भी ग्रामीणों ने दिया आवेदन

कहलगांव के पन्नुचक महादलित टोला में ग्रामीणों ने बासगीत पर्चा के तहत जमीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया. ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन उनके पास अपनी निजी जमीन नहीं है. ऐसे परिवारों ने प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की.

22 योजनाओं के लिए लिये गये आवेदन

शिविर के माध्यम से राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धा और विधवा पेंशन, आवास योजना समेत कुल 22 सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पात्र लाभुकों से आवेदन लिये गये. सभी शिविरों में नोडल पदाधिकारी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये थे.

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मन्नू कुमार ने कहा कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर शीघ्र पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन