करोड़ी बाजार में बदहाल सड़क, ग्रामीण खुद ईंट के टुकड़े बिछाकर बना रहे रास्ता

Updated:
विज्ञापन

करोड़ी बाजार में बदहाल सड़क पर ईंट के टुकड़े बिछाकर रास्ता बनाते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

हबीबपुर नगर पंचायत के करोड़ी बाजार में सड़क की बदहाल हालत से ग्रामीण परेशान हैं. सालों से शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर, स्थानीय लोग खुद ईंटें बिछाकर आने-जाने का रास्ता बना रहे हैं. कीचड़ और जलजमाव से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं.

विज्ञापन

भागलपुर : हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित करोड़ी बाजार में बदहाल सड़क ने विकास के दावों की पोल खोल दी है. सड़क की स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव से परेशानी और बढ़ गयी है. समस्या से परेशान ग्रामीण अब खुद ईंट के टुकड़े जुटाकर सड़क पर बिछा रहे हैं, ताकि आने-जाने के लिए किसी तरह रास्ता बनाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन


ईट और पत्थर से सड़क बनाते ग्रामीण
ईट और पत्थर से सड़क बनाते ग्रामीण

शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी सड़क की स्थिति

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार मुख्य पार्षद और वार्ड सदस्य से लिखित व मौखिक शिकायत की गयी. हर बार जल्द समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई काम नहीं हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन तो रोज मिलता है, लेकिन सड़क की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है.

खुद ईंट बिछाकर जनप्रतिनिधियों को दिखाया आईना

सड़क की बदहाली से परेशान मोहम्मद आजाद, मोहम्मद साबिर और बीवी अंगूरी ने खुद ईंट के टुकड़े जुटाकर सड़क पर बिछाने शुरू कर दिए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह काम मजबूरी में करना पड़ रहा है. इसके जरिये वे नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास भी कराना चाहते हैं.

कीचड़ में फिसलकर चोटिल हो रहे लोग

ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव और कीचड़ के कारण छोटे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं. सड़क की बदहाली के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है.

ग्रामीणों ने सड़क की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन