bhagalpur news. जिस शिक्षा भवन को 15 महीने में बनना था, उसे बनने में लगे 11 साल 11 महीना, मिली राहत

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर में शिक्षा विभाग के सभी दफ्तरों को एक छत के अंदर लाने के लिए वर्षों से बन रहा शिक्षा भवन को 15 महीने में ही पूरा कर हैंडओवर करने की योजना बनी थी

विज्ञापन

भागलपुर में शिक्षा विभाग के सभी दफ्तरों को एक छत के अंदर लाने के लिए वर्षों से बन रहा शिक्षा भवन को 15 महीने में ही पूरा कर हैंडओवर करने की योजना बनी थी. यह बिल्डिंग 11 साल 11 महीने के बाद बन कर तैयार हुआ. खिरनी घाट में चल रहा शिक्षा विभाग का कार्यालय नयी बिल्डिंग में शिफ्ट कर चुका है. सारी सामग्री भी शिफ्ट कर दी गयी है. फिलहाल ठेकेदार के बिजली मीटर से काम चलाया जा रहा है. खिरनी घाट से मीटर लाकर कनेक्शन करने का काम बाकी है. साथ ही यहां सफाई सिस्टम डेवलप करना भी जरूरी है. शिक्षा भवन का निर्माण चार करोड़ 96 लाख 16 हजार रुपये से हुआ है. इस भवन में जिला शिक्षा पदाधिकारी का एक कक्ष, विभिन्न कर्मचारियों का कक्ष, सम्मेलन कक्ष, अतिथि कक्ष, विनोद कक्ष, पुस्तकालय, क्रीडा कक्ष, गार्ड का आवास, शौचालय, गैरेज, जेनरेटर कक्ष, एमआइएस कक्ष, कैफेटेरिया, पार्किंग व डीपीओ कक्ष है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2013-14 में शिक्षा भवन के निर्माण के लिए 13.03.2014 को 2.30 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी. इसके बाद कभी जमीन की खोज में टलता रहा, कभी स्थान के चयन में. डीइओ कार्यालय में ही शिक्षा भवन बनाने का जब निर्णय हुआ, तो डीइओ कार्यालय के लिए वैकल्पिक भवन की तलाश में समय गुजारा गया. काफी खोजबीन के बाद नवस्थापित जिला स्कूल में डीइओ कार्यालय शिफ्ट किया गया और शिक्षा भवन का निर्माण शुरू करने के लिए डीइओ कार्यालय बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू हुआ था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन