मालदा डिवीजन के डीआरएम ने कहलगांव-जमालपुर रेलखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया विंडो निरीक्षण
कहलगांव-जमालपुर रेलखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करते मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता.
भागलपुर के DRM मनीष कुमार गुप्ता ने स्पेशल ट्रेन से कहलगांव-जमालपुर रेलखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. वंदे भारत एक्सप्रेस के पीछे चली इस ट्रेन से उन्होंने रेललाइन और आसपास के इलाकों में बाढ़ के असर का जायजा लिया.
भागलपुर : मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने मंगलवार को स्पेशल ट्रेन से कहलगांव-जमालपुर रेलखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का विंडो निरीक्षण किया. मालदा से स्पेशल ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने रेलखंड के उन क्षेत्रों का जायजा लिया, जहां बाढ़ के पानी का असर है. इस दौरान उनके साथ मालदा डिवीजन के अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही.

वंदे भारत के पीछे चली स्पेशल विंडो ट्रेन
डीआरएम की स्पेशल विंडो ट्रेन दो बोगियों की थी. भागलपुर स्टेशन पर इसे कुछ देर के लिए रोका गया. हावड़ा से भागलपुर होते हुए जमालपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के भागलपुर से रवाना होने के बाद स्पेशल ट्रेन को उसके पीछे रवाना किया गया.
वंदे भारत के कुछ दूर आगे निकलने के बाद स्पेशल विंडो ट्रेन भागलपुर से खुली. डीआरएम ने ट्रेन में बैठकर अधिकारियों के साथ रेलखंड की स्थिति को लेकर मंत्रणा की.
नाथनगर-अकबरनगर क्षेत्र का लिया जायजा
स्पेशल ट्रेन से डीआरएम ने नाथनगर, अकबरनगर और आगे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान रेललाइन और आसपास के इलाकों में बाढ़ के पानी के असर को देखा गया. अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए स्थिति पर चर्चा भी की.
दोपहर 12 बजे के बाद स्पेशल ट्रेन भागलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची. यहां स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश, प्रमोद कुमार सिंह, सीएमआई सुधांशु आर्य समेत भागलपुर के कई रेल अधिकारी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए