bhagalpur news. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए अनाथालय के दीपराज

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

सीकेएनकेएच फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय “सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव सह वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह” 20-21 जनवरी को पुरी में संपन्न हुआ

विज्ञापन

सीकेएनकेएच फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय “सीकेएनकेएच उड़ान उत्सव सह वैश्विक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह” 20-21 जनवरी को पुरी में संपन्न हुआ. इस अवसर पर रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय, नाथनगर के दीपराज भारती को वर्ष 2025 के “सर्वश्रेष्ठ प्रेरक सामाजिक व्यक्तित्व” राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. दीपराज भारती का चयन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर किया गया. उन्होंने अनाथालय के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था. फाउंडेशन के अध्यक्ष राघव चंद्रनाथ, महासचिव प्रीतेश तिवारी तथा राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष सह उड़ान उत्सव संयोजक बब्लू कुमार ने पूर्व में ईमेल के माध्यम से चयन पत्र भेजकर उन्हें बधाई दी थी. शुक्रवार को भागलपुर में फाउंडेशन के महासचिव हरिओम कुमार ने अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया. अनाथालय के अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव शारजानंद मिश्र, सदस्य टिंकू कुमार, व्याख्याता राकेश कुमार, बीरेंद्र दास, संजय कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन