इंटरनेट से नंबर निकाल दर्ज कराया क्लेम, ओटीपी देते ही खाते से उड़े 90 हजार

Updated:
विज्ञापन

इंटरनेट से नंबर निकाल दर्ज कराया क्लेम, ओटीपी देते ही खाते से उड़े 90 हजार

विज्ञापन

लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर महमदाबाद निवासी पंकज कुमार से गुरुवार को हुई साइबर ठगी के मामले की शिकायत लेकर शुक्रवार को वह साइबर थाना पहुंचे. उन्होंने थाना को आवेदन देकर उनके बैंक खाते से हुई 90 हजार रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही सबौर स्थित एक दुकान से उन्होंने इंवर्टर खरीदा था. उसमें आयी खराबी की शिकायत करने पर दुकानदार ने इंटरनेट से नंबर निकाल कर उस पर क्लेम दर्ज करा दिया. जैसे ही उन्होंने उक्त मोबाइल नंबर पर क्लेम किया. कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर भेजी गयी ओटीपी की मांग की और उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गयी. निकासी की कंप्लेन किये जाने पर कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने पैसे लौटाने के नाम पर फिर से भेजी गयी ओटीपी की मांग कर रहा है. पर साइबर फ्रॉड होने की आशंका पर वह ओटीपी नहीं बता रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन