ePaper

Good News: भागलपुर में बढ़ेगी CNG की उपलब्धता, इन 5 जगहों पर जल्द खुलेंगे पंप स्टेशन

Updated at : 16 Nov 2024 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
good news

सांकेतिक

Good News: भागलपुर में सीएनजी स्टेशनों का तेजी से विस्तार हो रहा है. इंडियन ऑयल ने अब तक जिले में तीन सीएनजी पंप स्टेशन शुरू किए हैं और 2025 में 5 और जगहों पर पंप स्टेशन शुरू करने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन

Good News: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से भागलपुर जिले में अब तक तीन जगहों पर सीएनजी पंप स्टेशन की शुरुआत हो चुकी है. इनमें भागलपुर बाईपास, अकबरनगर और बिहपुर के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर सीएनजी स्टेशन चालू है. अब आईओसीएल की ओर से जिले में पांच जगहों पर सीएनजी पंप स्टेशन की स्थापना के लिए प्रारंभिक सर्वे किया जा रहा है.

इन जगहों पर खुलेगा सीएनजी पंप स्टेशन

कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि 2025 में भागलपुर शहरी क्षेत्र, नवगछिया जीरोमाइल चौक, जगदीशपुर रोड, अमरपुर रोड और सुलतानगंज-देवघर रोड में एक-एक सीएनजी पंप स्टेशन खुलेगा. वहीं मुंगेर के बरियारपुर से खड़गपुर रोड के बीच भी सीएनजी पंप स्टेशन को चालू करने की योजना है. आईओसीएल भागलपुर के ज्योग्राफिकल एरिया इंचार्ज विकास कुमार तोला ने बताया कि भागलपुर से कनेक्टेड जितने हाईवे हैं, वहां पर पहले चरण में कम से कम एक सीएनजी पंप स्टेशन खुलेगा.

तातारपुर में सीएनजी पंप खोलने का प्रयास

आईओसीएल प्रबंधन के अनुसार तातारपुर स्थित एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए सर्वे किया गया है. वहीं एचपीसीएल प्रबंधन से अनुमति के लिए प्रयास जारी है. इससे पहले तिलकामांझी स्थित सरकारी बस स्टैंड पर सीएनजी पंप स्टेशन के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गयी थी. लेकिन निगम की ओर से अब तक पत्र का जवाब नहीं दिया गया है.

मुंगेर से भागलपुर के बीच पाइपलाइन का काम रुका हुआ

सीएनजी पंप स्टेशन के अलावा भागलपुर शहर के हर घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पहुंचाने की भी योजना है. इसके लिए आईओसीएल ने हथिदह से मुंगेर तक पाइपलाइन बिछा दी है. वहीं, मुंगेर के तेलिया तालाब से भागलपुर शहर के बीच निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे भी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है. लेकिन एनएचएआई पाइपलाइन बिछाने के लिए हरी झंडी नहीं दे रहा है. हालांकि, एनएचएआई जल्द ही पाइपलाइन बिछाने की अनुमति दे देगा.

Also Read: Bihar News: भागलपुर में आधी दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही, सर्वे के बाद छापेमारी की तैयारी

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन