Bhagalpur news परिभ्रमण से लौटे बच्चे भूखे, आक्रोशित परिजनों ने की तालाबंदी

Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज करहरिया पंचायत स्थित मवि बड़हरा में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब परिभ्रमण से लौटे बच्चों ने भोजन नहीं मिलने की शिकायत की.

विज्ञापन

सुलतानगंज करहरिया पंचायत स्थित मवि बड़हरा में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब परिभ्रमण से लौटे बच्चों ने भोजन नहीं मिलने की शिकायत की. आक्रोशित बच्चे अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रधानाध्यापक के अनुपस्थित रहने से नाराज बच्चों व ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह बाधित हो गया. बच्चों ने बताया कि विद्यालय से उन्हें परिभ्रमण के लिए बौसी ले जाया गया था, लेकिन वहां भोजन की कोई व्यवस्था नहीं की गयी. भूख से व्याकुल कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी और कुछ बच्चों को बस में उल्टी भी हुई. छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल में अनियमितता बरती जाती है. मध्याह्न भोजन तय मेनू के अनुसार नहीं दिया जाता और शिकायत करने पर डांट-फटकार लगायी जाती है. स्कूल में पठन-पाठन सामग्री का उपयोग नही करने देते हैं. ट्रंक में रखने का आरोप है. एक शिक्षक ने स्वीकार किया कि परिभ्रमण में बच्चों को खाना नहीं खिलाया गया और शिक्षक भी बिना भोजन के रहे. बस में कुछ बच्चों को उल्टी हुई थी,जो बस लगने से होती है.

ग्रामीणों ने की प्रधानाध्यापक हटाने की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण स्कूल पहुंच गये. उन्होंने अनियमितताओं का आरोप लगा प्रधानाध्यापक को हटाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के साथ लगातार नाइंसाफी हो रही है. जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक स्कूल में तालाबंदी रहेगी.

बीआरसी ने दिया जांच का भरोसाबीआरसी के लेखापाल पवन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. प्रधानाध्यापक से पूछताछ कर पूरी जानकारी ली जायेगी. वह प्रशिक्षण में गये हैं. परिभ्रमण के लिए विभाग से राशि दी जाती है. यदि जांच में अनियमितता पायी गयी, तो दोषियों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जायेगी. स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार कुसुम ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. वह प्रशिक्षण के सिलसिले में भागलपुर में हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन