Bhagalpur news शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

नाबालिग युवती ने अपनी भाभी के भाई गोराडीह क्षेत्र के रूपेश कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपनी भाभी के भाई गोराडीह क्षेत्र के रूपेश कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी का भाई रूपेश कुमार पिछले दो वर्षों से घर में अकेला देख कर मेरे साथ संबंध बना रहा था. मना करने व घरवालों को बताने की बात कहने पर मुझे शादी का आश्वासन देता था. काॅलेज जाने के दौरान रास्ते में बाइक पर बैठा लेता था और सुनसान जगह पर संबंध बनाता था. इस दौरान जब गर्भवती हुई, तो उसने बाद में शादी करने की बात कह दवाई खिला दिया. इधर कुछ दिन पहले वह काम करने बैंगलुरु चला गया. जाने से पहले मोबाइल खरीद कर दिया. वहां जाने के बाद फोन पर बात करता था. फिर उसने शादी करने के लिए बेंगलुरु बुलाया. जब घर से निकल कर बेंगलुरु जाने लगी, तो उसने फोन रिसीव करना बंद कर दिया. जब इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उसके घरवालों से बात की. उनके माता-पिता ने शादी से इंकार कर दिया और उल्टे गाली गलौज करने लगे. कुछ दिन पहले उसके माता पिता व कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे घर पर आकर शादी से मना कर दिया और धमकी दी . बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ को एसडीपीओ अस्पताल पहुंचाया
नवगछिया विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर से जाम हटाने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे थे. जाम हटाकर वापस लौट रहे थे कि विक्रमशिला सेतु के कलबलिया धार के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. पीछे से आ रही चारपहिया वाहन ने बाइक सवार के पैर को कुचलते हुए निकल गया. सड़क पर दर्द से छटपटा रहा था बाइक सवार. पीछे से आ रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश की नजर घायल पर पड़ी. उन्होंने तत्काल वाहन को रोका. एसडीपीओ स्वयं व पुलिस जवान व ड्राइवर की मदद से घायल को गाड़ी में चढ़ाया. घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का इलाज किया. घायल की गंभीर हालत को देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया. घायल भागलपुर तिलकामांझी के अमर कुमार शर्मा है. वह एमआर का काम करते हैं. अमर कुमार शर्मा बाइक से नवगछिया चिकित्सकों व मेडिकल वालों से मिलने आ रहे थे. घायल के पुत्र अस्पताल पहुंचे, तो पिता को घायल अवस्था में देखा. घायल के पुत्र एसडीपीओ के पांव पकड़ कर रोने लगे कि आपके चलते हमारे पिता की जान बच गयी. समय पर पिता अस्पताल नहीं पहुंचते, तो कुछ भी हो सकता है. एसडीपीओ ने समझा बुझा कर उसे उठाया. कहा कि आपकों किसी भी प्रकार की मदद होगी, तो हमें फोन कर बताइयेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




