Bhagalpur news चौकीदार से मारपीट व पैसे छीनने का केस दर्ज

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 03 Feb 2026 1:13 AM

विज्ञापन

जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र के बनगांव खुटाहा गांव में चौकीदार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जगदीशपुर बाईपास थाना क्षेत्र के बनगांव खुटाहा गांव में चौकीदार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित चौकीदार रमेश रविदास ने वनगांव खुटाहा के श्रवण यादव, चंदन कुमार यादव सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट व पैसा छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

रमेश रविदास ने बताया कि 26 जनवरी को वह वनगांव खुटाहा में रेलवे फाटक के पास थे. आरोपित उनके पास पहुंचे. वारंट के तहत एक व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर उनसे बहस करने लगे. चौकीदार ने बताया कि उन्होंने न्यायालय के आदेश का हवाला दिया. पर उक्त सभी लोगों ने जातिसूचक गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर लाठी, डंडा से मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई. इस दौरान उनकी जेब से एक हजार रुपए भी छीन लिए गए तथा दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी गई. घटना की सूचना पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा और घायल चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर ले जाया गया. जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया. बाईपास थानाध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ओवरटेक के दौरान हादसा, दो किशोर गंभीर घायल

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में ओवरटेक के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई. हादसे में दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में भवानीपुर निवासी गुड्डु यादव का पुत्र शिवम कुमार, बाबूलाल यादव के पुत्र लीला यादव है.

दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

नवगछिया भगत मोहल्ला में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सुनील भगत, सुनील भगत की पत्नी निशा देवी, सुनील भगत के पुत्र गौतम भगत, नगीना भगत का पुत्र रंजीत कुमार है. परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सुनील भगत और गौतम भगत को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन