Bihar: करोड़ों की लागत से बनी ट्रेनों को मिनटों में फूंका, अब रैक नहीं होने के कारण यात्री झेल रहे सजा

Updated at : 22 Jun 2022 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: करोड़ों की लागत से बनी ट्रेनों को मिनटों में फूंका, अब रैक नहीं होने के कारण यात्री झेल रहे सजा

अग्निपथ योजना को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस व जनसेवा एक्सप्रेस को लखीसराय में आग लगा दिया गया. अब दोनों ट्रेनों को रैक के अभाव के कारण रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बाद मंगलवार से बिहार में ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया. चार दिनों के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. भागलपुर रेलवे स्टेशन से भी ट्रेनें चलायी गयी लेकिन विक्रमशिला एक्सप्रेस (Vikramshila Express)समेत जनसेवा एक्सप्रेस, जम्मूतवी व अंग एक्सप्रेस का परिचालन भागलपुर रेलवे स्टेशन से बुधवार से नहीं होगा. इसकी वजह भी रेलवे की ओर से स्पष्ट कर दी गयी है. उपद्रव के दौरान ट्रेन की बोगियों को आग में फूंक दिया गया और आज उसी गलती की सजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है.

रेलवे की संपत्ति को बनाया टारगेट

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में जब कुछ दिनों पहले प्रदर्शन शुरू हुआ तो सबसे अधिक टारगेट रेलवे की संपत्ति को ही किया गया. कई जगहों पर ट्रेनों में आग लगाने की घटना सामने आने लगी. इसी क्रम में उपद्रवियों ने लखीसराय स्टेशन पर खड़ी विक्रमशिला एक्सप्रेस व लखीसराय स्टेशन के आउटर पर ही भागलपुर से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया था.

दोनों ट्रेनें भागलपुर रूट के लिए बेहद महत्वपूर्ण

दोनों ट्रेनें भागलपुर रूट के लिए बेहद महत्वपूर्ण और यात्रियों के लिए लाइफलाइन है. ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने का खामियाजा आज यात्रियों को उठाना पड़ रहा है. चार दिन बाद जब सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ है तो इन दो ट्रेनों को रैक के अभाव में बुधवार से रद्द कर दिया गया है.

Also Read: Bihar Train News: भागलपुर से खुलने वाली कई ट्रेनें बुधवार से रद्द, जानें Vikramshila Express कब से चलेगी
विक्रमशिला एक्सप्रेस व जनसेवा एक्सप्रेस बुधवार से नहीं चलेंगी

उपद्रवियों ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को फूंक दिया जिनमें विक्रमशिला एक्सप्रेस व जनसेवा एक्सप्रेस भी शामिल है. दोनों का परिचालन भागलपुर से फिलहाल रोकना पड़ा. कारण है रैक का अभाव होना.

लखीसराय स्टेशन पर ट्रेनों को फूंका

दरअसल, विक्रमशिला एक्सप्रेस को लखीसराय स्टेशन पर अग्निपथ योजना के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान जला दिया गया था. इस ट्रेन की सभी बोगियां जलकर खाक हो गयी थी. बेहद खूबसूरत दिखने वाली बोगियां देखते ही देखते खाक में तब्दील हो गयी.

एक बोगी बनाने में लागत

बता दें कि ट्रेन की बोगी 80 लाख से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत में तैयार होती है. एक से डेढ़ करोड़ में स्लीपर की बोगी तो एसी के अलग-अलग कैटेगरी की बोगी साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनती है. लेकिन उपद्रवी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होते हैं कि देश की सरकारी सम्पत्ति को स्वाहा करने उनके लिए भी उतना ही नुकसानदायक होता है.

कब से चलेंगी दोनों ट्रेनें

आज जिन दो ट्रेनों का परिचालन बंद किया गया उससे होने वाली परेशानी भी हमें ही झेलनी होगी. उधर, पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि विक्रमशिला व जनसेवा एक्सप्रेस के जले रैक को हटाकर नया रैक एक सप्ताह के अंदर लगाया जायेगा. इसके बाद सभी ट्रेन सामान्य दिनों की तरह चलेंगे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन