Bihar News: भागलपुर में नौवीं के छात्र का अपहरण, पांच लाख रुपये मांगी फिरौती

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar News: अपहरणकर्ताओं ने छात्र के परिजनों को फोन कर अपहरण करने की जानकारी दी है. अपराधियों ने अपहृत छात्र के भाई मो गूड्डू से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की है.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर. अकबरनगर के ईगलिश चिचरौन गांव के मो राउफ खां का पुत्र नौवीं कक्षा का छात्र मो आलीम उर्फ आलम(16) का मंगलवार को अपराधियों ने अपहरण कर लिया है. अपहरणकर्ताओं ने छात्र के परिजनों को फोन कर अपहरण करने की जानकारी दी है. अपराधियों ने अपहृत छात्र के भाई मो गूड्डू से पांच लाख रुपये फिरौती की मांग की है. छात्र के भाई ने अकबरनगर थाना में अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फोन से मांगी फिरौती

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी के रामदास, सुलतानगंज थानाध्यक्ष डीएसपी प्रियरंजन के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. छात्र की मां शमशा खातून ने बताया मंगलवार को स्कूल से दो बजे घर आया. छात्र के मोबाइल पर एक दोस्त ने फोन कर बताया कि दोस्त का दुर्घटना हो गया है. वह घर से बिना कुछ बताये चला गया. मंगलवार देर रात अपहृत छात्र के मोबाइल से छात्र के भाई मो गूड्डू को फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई का अपहरण हो गया है. पांच लाख रुपये लेकर फोरलेन बायपास सड़क पर आओ.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

अपहरणकर्ताओं ने छात्र के परिजनों को धमकी दी कि पुलिस को किसी प्रकार सूचना देने पर छात्र की हत्या कर दी जायेगी. बुधवार को पुलिस ने छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की, लेकिन अबतक छात्र का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. डीएसपी चंद्रभूषण कुमार देर रात अकबरनगर थाना में मामले का जांच पड़ताल की. पुलिस ने बताया कि जांच व पूछताछ की जा रही है. अपहरण करने का कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन