bhagalpur news. भागलपुर में नकली किताबों का बड़ा खुलासा : यश ओल्ड बुक स्टोर से सैकड़ों पुस्तकें जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले में नकली पुस्तकों के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जिले में नकली पुस्तकों के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है. बरारी थाना क्षेत्र के मोहद्दीननगर स्थित यश ओल्ड बुक स्टोर के संचालक के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने विभिन्न प्रकाशनों की सैकड़ों नकली किताबें बरामद की हैं. पुलिस ने नकली किताब दुकान के संचालक आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मामला गाजियाबाद निवासी पुस्तक कंपनी के कर्मी आर्यन राघव द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर सामने आया. उन्होंने एस चंद एंड कंपनी लिमिटेड, एसबीपीडी पब्लिकेशंस और स्पेक्ट्रम बुक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अधिकृत होकर शिकायत दी थी. जांच में सामने आया कि दुकान संचालक आकाश कुमार नकली किताबों को असली बताकर बेच रहा था. छापेमारी के दौरान कक्षा नौ से 12 तक की फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इंग्लिश, भूगोल, इतिहास व अर्थशास्त्र की किताबें बड़ी संख्या में जब्त की गयीं. इनमें एस चंद, एसबीपीडी और स्पेक्ट्रम की किताबें शामिल हैं. जांच में पाया गया कि कई किताबों पर फर्जी होलोग्राम लगे थे. प्रिंटिंग व पेपर की गुणवत्ता खराब थी. बाइंडिंग भी मानक के अनुरूप नहीं थी. बबरगंज थानाध्यक्ष अवर निरीक्षक दिव्या ने बताया कि आरोपित से सघन पूछ ताछ की गयी है. मामले में मामले में कॉपीराइट उल्लंघन और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन