सरकारी पूजा के बाद खुले संकट मोचन दरबार के पट, बाबा के दर्शन को लगी भक्तों की कतार
संकट मोचन दरवार घंटाघर | Prabhat Khabar Network
भागलपुर के प्रसिद्ध संकट मोचन दरबार में सुबह पांच बजे विधि-विधान से सरकारी पूजा का आयोजन हुआ. गंगा जल, पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक किया गया. पूजा के बाद पट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी.
भागलपुर : घंटाघर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन दरबार मंदिर में बुधवार की सुबह 5 बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस दौरान भगवान शिव का गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए विशेष अनुष्ठान से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा.
महंत के सान्निध्य में संपन्न हुआ अनुष्ठान
सरकारी पूजा का आयोजन महंत दिनेश चंद्र झा के सान्निध्य में निर्धारित विधि-विधान के अनुसार किया गया. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण होता रहा. मंदिर प्रबंधन की ओर से भी पूजा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं.
पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
सरकारी पूजा और आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. पट खुलते ही बाबा के दर्शन के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
मंदिर परिसर में श्रद्धालु हर-हर महादेव, जय श्री राम, जय जय हनुमान और दुर्गा मां के जयकारे लगाते रहे. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के साथ हनुमान और मां दुर्गा की भी पूजा-अर्चना की. लगातार जयकारों और पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए