ट्रेनों की व्यवस्था को देखने के लिए भागलपुर में बनेगा रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 14 Jun 2026 1:03 PM

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन अंतर्गत अभी दो पैनल हैं, इर्स्ट व वेस्ट. दोनों पैनल को आने वाले दिनों में एक किया जायेगा. इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

ट्रेनों के संचालन का मुख्य सेंटर रेलवे कंट्रोल पैनल जो भागलपुर रेलवे स्टेशन से आने जाने वाले ट्रेनों को उसके ट्रैक को कब बदला जाये उसकी जानकारी देता है. भागलपुर रेलवे स्टेशन अंतर्गत अभी दो पैनल हैं, इर्स्ट व वेस्ट. दोनों पैनल को आने वाले दिनों में एक किया जायेगा. इसके लिए तैयारी भी शुरू हो गयी है. भागलपुर रेलवे स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म से रेलवे क्वार्टर के तरफ जाने वाले रास्ते में जर्जर हो चुके रेल क्वार्टर वाली जगह पर आधुनिक रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम का निर्माण होगा. इसके लिए जर्जर क्वार्टर को तोड़ दिया गया है. इस जगह पर इसके सेंटर के निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी आ गये हैं. इस पर जल्द ही काम शुरू होगा.

आरआरआइ के बनने से एक ही जगह से ट्रेनों का परिचालन कंट्रोल होगा

आरआरआइ के बनने पर ट्रेनों का परिचालन एक जगह से संचालित होगा. अभी दोनों पैनल से ट्रेनों का संचालन होता है. भागलपुर में आरआरआइ को लेकर कुछ माह पहले डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने भी इसके निर्माण को लेकर योजना बनायी थी. अभी आरआरआइ जमालपुर व कियुल में काम कर रहा है.

क्या है आरआरआइ व रेलवे कंट्रोल पैनल

रेलवे कंट्रोल पैनल : यह ट्रेन संचालन का मुख्य नर्व सेंटर होता है. यह स्टेशन मास्टर या ऑपरेटर को ट्रेन के रूट तय करने, सिग्रनल देने, ट्रैक बदलने और समपार फाटकों को नियंत्रित व मॉनिटर करने में मदद करता है.

रूट रिले इंटरलॉकिंग

इसका मुख्य काम स्टेशन मास्टर द्वारा एक सिंगल बटन दबाकर पूरे रूट के सभी सिग्नलों व पॉइंटस को एक साथ सुरक्षित व सही क्रम में सेट करना है, ताकि ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन हो. इस सिस्टम के भागलपुर से शुरू होने पर इर्स्ट व वेस्ट पैनल को खत्म कर दिया जायेगा और आरआरआइ से ट्रेनों का संचालन तय होगा.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन