भागलपुर पॉलीटेक्निक में इतिहास रचने की तैयारी: इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की NBA मान्यता के लिए 9 अक्टूबर को दिल्ली से आएगी विशेषज्ञों की टीम

Updated:
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक भागलपुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकीय पॉलीटेक्निक भागलपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (एनबीए) की मान्यता दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. 9 अक्टूबर को एनबीए विशेषज्ञों की टीम संस्थान का निरीक्षण करेगी.

विज्ञापन

भागलपुर. राजकीय पॉलीटेक्निक भागलपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिटेशन (एनबीए) की मान्यता दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. मान्यता को लेकर दिल्ली से एनबीए विशेषज्ञों की टीम 9 अक्टूबर को संस्थान पहुंचेगी. टीम 9 से 11 अक्टूबर तक तीन दिनों तक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड का निरीक्षण करेगी और संस्थान की शैक्षणिक, तकनीकी एवं आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा करेगी.

विज्ञापन

पाठ्यक्रम से लेकर प्लेसमेंट तक की होगी समीक्षा

एनबीए की टीम इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड के पाठ्यक्रम संचालन, प्रयोगशालाओं की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता, छात्रों के प्रदर्शन, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और आधारभूत संरचना का जायजा लेगी. इसके अलावा संस्थान में शैक्षणिक गुणवत्ता और एनबीए के निर्धारित मानकों के अनुपालन से जुड़ी जानकारी भी टीम के स्तर से देखी जाएगी. टीम संस्थान से संबंधित फाइल और आवश्यक दस्तावेजों की भी समीक्षा करेगी. निरीक्षण के बाद मानकों और कमियों के आधार पर संस्थान को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की बात कही गयी है.

राज्य के सात पॉलीटेक्निक संस्थानों को मिल चुकी है मान्यता

राज्य के सात राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के विभिन्न ट्रेड को एनबीए की मान्यता मिलने की जानकारी दी गयी है. इनमें किशनगंज, सुपौल, सहरसा, छपरा समेत अन्य संस्थान शामिल हैं. ऐसे में राजकीय पॉलीटेक्निक भागलपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए एनबीए की टीम का निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मान्यता मिलने से इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड की शैक्षणिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने की उम्मीद है. इससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर बेहतर होने की संभावना है. विदेश की कंपनियों और संस्थानों में भी एनबीए मान्यता प्राप्त संस्थान से मिले डिप्लोमा की स्वीकार्यता विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकती है.

तीन वर्षों के लिए दी जाती है मान्यता

बताया गया कि एनबीए की मान्यता प्रारंभिक तौर पर तीन वर्षों के लिए दी जाती है. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत संस्थान का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है. मानकों के अनुरूप प्रदर्शन पाए जाने पर मान्यता के नवीनीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ती है.

छह ट्रेड में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग को उम्मीद

राजकीय पॉलीटेक्निक भागलपुर में वर्तमान में छह ट्रेड संचालित हैं. संस्थान के खुलने के बाद से अब तक किसी भी ट्रेड को एनबीए की मान्यता नहीं मिली है. ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ट्रेड को एनबीए की मान्यता मिलने की दिशा में होने वाला यह निरीक्षण संस्थान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड में वर्तमान में 60 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. मान्यता मिलने पर इस ट्रेड के विद्यार्थियों को शैक्षणिक गुणवत्ता और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है.

तीन दिनों तक संस्थान में रहेगी विशेषज्ञ टीम

राजकीय पॉलीटेक्निक भागलपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग के एचओडी संदीप कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड को एनबीए की मान्यता को लेकर 9 अक्टूबर को दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम भागलपुर पहुंचेगी. टीम तीन दिनों तक संस्थान का निरीक्षण करेगी. निरीक्षण के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन