भागलपुर के भैरवा तालाब का अधूरा सौंदर्यीकरण होगा पूरा: 9.61 करोड़ की निविदा जारी; 15 महीने में चमकेगा तालाब
भैरवा तालाब
भैरवा तालाब के अधूरे सौंदर्यीकरण का काम अब नई एजेंसी को सौंपा जाएगा. 9.61 करोड़ रुपये की लागत से 15 महीने की समय सीमा में काम पूरा करना होगा. चयनित एजेंसी को पांच साल तक तालाब के रखरखाव की भी जिम्मेदारी निभानी होगी.
भागलपुर. भैरवा तालाब के अधूरे सौंदर्यीकरण का काम अब नई एजेंसी पूरा करेगी. भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने रिमाइनिंग वर्क यानी छूटे और अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए निविदा जारी कर दी गयी है. चयनित एजेंसी को सौंदर्यीकरण का शेष काम निर्धारित अवधि में पूरा करने के साथ अगले पांच वर्षों तक तालाब के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी.
15 माह में पूरा करना होगा शेष काम
निविदा में शेष सौंदर्यीकरण कार्य को पूरा करने के लिए 15 माह की समयसीमा निर्धारित की गयी है. चयनित एजेंसी को इस अवधि में तालाब से जुड़े सभी बचे हुए कार्य पूरे करने होंगे. काम पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक इसके रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी उसी एजेंसी की होगी.
9.61 करोड़ रुपये से होगा सौंदर्यीकरण
भैरवा तालाब के शेष सौंदर्यीकरण कार्य पर 9.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जारी निविदा में निर्माण कार्य के साथ पांच साल के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस की शर्त भी शामिल की गयी है. इससे सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद तालाब के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करने की योजना है.
14 अक्टूबर तक जमा होगी निविदा
निविदा प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छुक एजेंसियां 14 अक्टूबर तक अपना टेंडर जमा कर सकेंगी. निविदा 15 अक्टूबर को खोली जाएगी. इसके बाद तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया पूरी कर चयनित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा.
पांच साल तक रखरखाव की भी जिम्मेदारी
स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पीआरओ पंकज कुमार के अनुसार चयनित एजेंसी को निर्धारित समय में शेष सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करना होगा. इसके बाद पांच वर्षों तक तालाब के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी एजेंसी को ही निभानी होगी. इससे सौंदर्यीकरण के बाद परिसर के रखरखाव और संचालन को व्यवस्थित रखने पर जोर रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए