पप्पू तांती हत्याकांड में संदिग्ध हिरासत में, राजनीतिक-सामाजिक रंजिश के एंगल पर जांच

विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करते सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर में भाजपा नेता पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है. घटना के पीछे राजनीतिक और सामाजिक रंजिश के एंगल से जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Pappu Tanti Murder Case: भागलपुर. भाजपा नेता उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में पुलिस राजनीतिक और सामाजिक रंजिश समेत कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

सिटी एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अतुलेश झा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एसडीपीओ-2 राकेश कुमार समेत पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाये. घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून मिला है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर घटना के क्रम और संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है.

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से लगाये गये आरोपों का भी सत्यापन किया जा रहा है.

राजनीतिक और सामाजिक रंजिश के एंगल पर जांच

टीएसपी अखिलेश जाने के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे राजनीतिक और सामाजिक रंजिश का एंगल सामने आया है. हालांकि पुलिस फिलहाल किसी एक कारण को अंतिम नहीं मान रही है और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने जल्द आरोपियों तक पहुंचने और गिरफ्तारी की बात कही है.

परिजनों ने किशन कुमार पर लगाया आरोप

मृतक के भाई अरविंद ने आरोप लगाया कि वार्ड पार्षद शशि मोदी का भांजा किशन कुमार एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से आया था. उनके अनुसार बाजार जा रहे उमा भूषण तांती को पीछे से गोली मारी गयी, जो उनकी कनपटी में लगी. गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गये.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गयी है और एसडीपीओ-2 ने कहा है कि परिजनों द्वारा बताये गये आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है.

भतीजे ने भी बतायी घटना की जानकारी

मृतक के भतीजे अंकित ने बताया कि वह बाइक से जा रहे थे और उमा भूषण तांती भी दूसरी बाइक से आगे जा रहे थे. इसी दौरान दो लोग बाइक से पहुंचे और उमा भूषण तांती की बाइक रोक दी. अंकित के अनुसार उनमें से एक किशन कुमार था. आरोप है कि इसी दौरान किशन कुमार ने उनके अंकल को गोली मार दी.

पुलिस अब प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन दावों की जांच कर रही है.

1995 से भाजपा से जुड़े थे पप्पू तांती

परिजनों और पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार उमा भूषण तांती वर्ष 1995 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे. वर्ष 2025 में उन्हें मंडल अध्यक्ष चुना गया था. इससे पहले शशि मोदी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी भागलपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने भागलपुर में लगातार हो रही हत्याओं का हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी.

Pappu Tanti Murder Case: बेटी के सामने पिता का शव देख भावुक माहौल

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची. पिता का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी. वह बार-बार पापा को उठने के लिए कहती रही. अस्पताल में इस दृश्य के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों के बीच गमगीन माहौल रहा.

एसडीपीओ-2 राकेश कुमार ने बताया कि गोली मारे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है. घटना का कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

घटनास्थल पर जांच करते सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर जांच करते सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर जांच करते सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर जांच करते सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network

Also Read: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज

Also Read: प्रशांत किशोर बोले- हां हूं मैं बेचारा, CM सम्राट चौधरी के इस बयान का PK ने दिया रिप्लाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन